Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘मगर अरविंद केजरीवाल को घर नहीं दिया’, AAP किस आधार पर केंद्र सरकार से कर रही डिमांड


नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आज एक प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने मांग की कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को सरकारी आवास दिया जाए। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं है। हां, उन्हें नैतिकता और मर्यादा से लालसा है। उन्हें ये दोनों प्रिय हैं।

राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते मिले आवास

राघव चड्डा ने कहा कि दिल्ली का एक सामान्य सा निगम पार्षद जो है, वह भी 5 साल में स्कूटर से बीएमडब्ल्यू पर आ जाता है। मगर केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पास आज तक अपना घर नहीं हैं। अब वह सरकारी आवास छोड़कर निजी घर में जाएंगे। राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते उसे (पार्टी को) एक कार्यालय और राष्ट्रीय अध्यक्ष को घर भी मिलता है।