पिपरवार :पिपरवार थाना क्षेत्र के जरा टोंगरी गांव में 25 अक्टूबर की रात फुटबॉल खिलाड़ी मुनेश्वर गंझु उर्फ मलिंगा की हुई निर्मम हत्या का खुलासा पिपरवार पुलिस ने कर लिया है।पिपरवार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए इसमें शामिल चार आरोपी को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया है। पिपरवार थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक मुनेश्वर का छोटा भाई बासुदेव गंझु है।बासुदेव गंझु अपने दोस्त और दोनो साला के साथ मिलकर 25 अक्टुबर की रात मुनेश्वर उर्फ मलिंगा की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दिया था।एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि मुनेश्वर के पिता कोलेश्वर गंझु सीसीएल के अशोक परियोजना मे काम करता था,पिछले महीने कोलेश्वर गंझु की सड़क दुर्धटना मे मौत हो गई थी, जिसके बाद पिता के बदले मिलने वाली नौकरी का मुनेश्वर उर्फ मलिंगा दावेदार था।नौकरी को लेकर दोनो भाईयो मे विवाद चल रहा था और इसी को लेकर बासुदेव ने एक साजिश के तहत अपने एक करीबी दोस्त व दोनो साला के साथ मिलकर मुनेश्वर उर्फ मलिंगा की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी।घटना के बाद टंडवा एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया।टीम के द्वारा हत्या मे शामिल एक नाबालिक सहित चार आरोपी को गिरफतार कर चतरा जेल भेज दिया।पिपरवार थाना मे कांड संख्या 46/21 धारा 302/34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।गिरफतार आरोपी मे बासुदेव गंझु पिता स्व. कोलेश्वर गंझु साकिन कुटकी थाना पिपरवार,प्रकाश कुमार गंझु पिता स्व. सोहर गंझु साकिन मालहन थाना चंदवा, मुकेश कुमार गंझु पिता झंडु गंझु साकिन जरी बसिया थाना बालुमाथ का नाम शामिल है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर मनोहर करमाली,पिपरवार थाना प्रभारी गोविदं कुमार, अवर निरीक्षक कमलेश तिर्की,कन्हैया कुमार यादव, अरुण टोप्पो,उपेन्द्र कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Post Views: 1,730 उसकी मौत पर प्रदेश की राजनीति में उबाल रहा। स्थिति यहां तक आ पहुंची कि राजभवन और सरकार में टकराव की हालत दिखी। पुलिस महानिदेशक को बुलाकर राज्यपाल को कहना पड़ा कि संदिग्ध मौत की सही दिशा में जांच हो। जनजातीय समाज से आने वाली संभावनाओं से लबरेज रूपा, रांची के रातू […]
Post Views: 1,046 रांची, । राज्य भर के करीब 20 हजार डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में जाने की वजह से सभी सरकारी अस्पताल और निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवा बंद रही। जिसके बाद हजारों मरीज बिना इलाज के वापस लौट गए। अकेले रिम्स से करीब ढाई हजार मरीज बिना इलाज के […]
Post Views: 653 रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को एक बार फिर ईडी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के मामले में उसका उपयोग कठपुतली की तरह किया गया। महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह सत्य की जीत है। हेमंत सोरेन आरंभ से कहते रहे हैं कि अगर छटाक […]