लखनऊ : विपक्षी दलों में भाजपा की सेंधमारी का अभियान जारी। अखिलेश सरकार में मंत्री रहे साहब सिंह सैनी, रालोद नेता व पूर्व सांसद राजपाल सैनी, जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर सीट की पूर्व विधायक और सपा नेता सुषमा पटेल, पूर्व मंत्री व सपा नेता जगदीश सोनकर, पूर्व सांसद अंशुल वर्मा, जौनपुर की केराकत सीट के पूर्व विधायक गुलाब सोनकर, वाराणसी से कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी और 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहीं शालिनी यादव, कांग्रेस में रहे राजीव बख्शी समेत विभिन्न दलों के कई अन्य नेता भाजपा में शामिल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक की उपस्थिति में उन्हें भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
Post Views: 900 इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चौंका देने वाला मामला देखने को मिला जहां जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा दो गुटों में गोलिया चली जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से 10 […]
Post Views: 765 नई दिल्ली, । देश के पांच राज्यों गोवा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होने हैं। पहले […]
Post Views: 833 दतिया, । दतिया में धान के खेत में मवेशी घुस जाने के विवाद पर बुधवार सुबह पाल और दांगी समाज के लोगों के बीच हुआ विवाद गोलीकांड में बदल गया। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें दांगी समाज के तीन और पाल समाज के दो लोगों की जान […]