Uncategorized

मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं Claudia Sheinbaum Pardo, शपथ लेते ही क्या कसम खाई?


 

Hero Image
क्लाउडिया शीनबाम ने मेक्सिको की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। (फोटो:सोशल मीडिया)

 नई दिल्ली। अमेरिकी महाद्वीप के देश मेक्सिको को देश का नया राष्ट्रपति मिला है। क्लाउडिया शीनबाम ने राजधानी मेक्सिको सिटी में देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ लेते ही वे अपने देश की 66वीं प्रेसिडेंट बनीं। उन्होंने ऐसे समय में शपथ ली है, जब देश आपराधिक हिंसा से घिरा हुआ है। इस बारे में शपथ लेने के बाद क्लाउडिया शीनबाम ने दृढ़ता से यह कहा कि वे देश में बढ़ती हिंसा और अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगी और ‘सामाजिक नीति’ का उपयोग करेंगी।

अमेरिकी महाद्वीप के देश मेक्सिको में क्लाउडिया शीनबाम ने देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है। उनका कार्यकाल 6 साल का रहेगा। वे मेक्सिको की 66वीं राष्ट्रपति और पहली महिला प्रेसिडेंट हैं। राजनीति से पहले साइंटिस्ट रहीं शीनबाम ने राष्ट्रपति बनते ही देश में एक बड़ा काम करने की कसम खाई है। वे पहले महापौर भी रह चुकी हैं।

पढ़िए राजनीति में आने से पहले वे क्या थीं?

Claudia पहले मेक्सिको की मेयर रह चुकी हैं। दिलचस्प बात यह है कि वे नेता बनने से पहले साइंटिस्ट थीं। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले स्पेनिश भाषी देश मेक्सिको की राष्ट्रपति के रूप में Claudia ने आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रेडोर की जगह ली। 62 वर्षीय क्लाउडिया शीनबाम ने छह साल के कार्यकाल के लिए कांग्रेस सदन में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।