Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

‘मोहब्बत की दुकान में नशे का सामान’, BJP ने बताया 5600 करोड़ के ड्रग सिंडिकेट के मास्टमाइंड का कांग्रेस कनेक्शन


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने केंद्रीय एजेंसियों के इनपुट के आधार पर चार कुख्यात ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर एक बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। इनके कब्जे से 562 किलो कोकेन और 40 किलो थाईलैंड का गांजा जब्त किया है। इस ड्रग्स तस्करी के मुख्य आरोपी  तुषार गोयल को गिरफ्तार किया गया है। तुषार गोयल, इंडियन यूथ कांग्रेस’ का RTI सेल का चीफ है।

562 किलो कोकेन और 40 किलो थाईलैंड का गांजा जब्त किए जाने मामले पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा का कहना का इस मामले से जुड़े आरोपियों के लिंक कांग्रेस से जुड़े हैं। गुरुवार को भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि यह बहुत बड़ी बात है। कल दिल्ली पुलिस ने 5500 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की।