Latest News नयी दिल्ली

सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के मामले में रिपोर्ट देने संसद पहुंचे संयुक्त पुलिस आयुक्त जसपाल सिंह


नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण जारी है। भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के मामले में रिपोर्ट देने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त जसपाल सिंह संसद पहुंचे हैं। इससे पहले बुधवार को भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा और पूर्व सांसद दिलीप गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा दोपहर 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। राम स्वरूप शर्मा आज दिल्ली में अपने आवास पर फंदे से लटके पाए गए। वहीं दिलीप गांधी का अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे।

– भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के मामले में रिपोर्ट देने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त जसपाल सिंह संसद पहुंचे।

– शिवसेना सांसद विनायक राउत ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा की मौत की जांच की मांग।

– केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक संसद पहुंचे। 11 जनवरी को कर्नाटक के येल्लापुर से गोकर्ण जाते समय वह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए थे।

– आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और सुशील गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन (संशोधन) विधेयक-2021 को लेकर संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया, जिसे केंद्र ने 15 मार्च को लोकसभा में पेश किया था।

– राजद सांसद एडी सिंह ने राज्यसभा में बिहार के बरौनी में एनटीपीसी प्लांट के लिए उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण पर शून्यकाल नोटिस दिया है।