Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन में दरार! आप सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार; 1-2 दिन में होगा एलान


, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) हरियाणा के सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को कहा कि पार्टी हरियाणा के सभी 90 सीटों चुनाव लड़ेगी। इसकी घोषणा अगले 1-2 दिनों में हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन में बाधा आ गई है।

प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि हरियाणा में हमारी तैयारी अच्छी है। सुनीता केजरीवाल जी बहुत पहले से ही हरियाणा में लगातार चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। हालांकि कांग्रेस से हमारी बातचीत चल रही है। अभी कहना बहुत जल्दबाजी होगी। ग्राउंड पर हमारा संगठन मजबूत है। सुशील गुप्ता जी कुरुक्षेत्र में बढ़िया काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि बातचीत का कुछ निष्कर्ष जरूर निकलेगा।