News TOP STORIES नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हरियाणा में बीजेपी ने रचा इतिहास नायब सिंह ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; एक बार फिर सैनी सरकार


हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नायब सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ लिया। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और विभिन्न एनडीए शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद। शपथ ग्रहण के लिए पूरे शहर में स्वागत के पोस्टर लगाए गए हैं।

नायब सैनी को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नायब सैनी के साथ कई विधायकों को मंत्री बनाए जाने के लिए फोन आ चुके हैं। जिसमें कृष्ण पंवार, गौरव गौतम, अनिल विज, महिपाल ढांडा, श्रुति चौधरी, विपुल गोयल, राव नरबीर, कृष्ण बेदी , आरती राव, श्याम सिंह राणा, डॉ. अरविंद शर्मा और राजेश नागर का मंत्री बनना लगभग तय है।

17 Oct 20241:52:15 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live:रणबीर गंगवा ने ली शपथ

CM Nayab Singh Saini Oath Live:रणबीर गंगवा ने ली शपथ

बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा ले ली मंत्री पद की शपथ।

17 Oct 20241:48:26 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा बने मंत्री

CM Nayab Singh Saini Oath Live: रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा बने मंत्री

रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने ली शपथ।

17 Oct 20241:45:26 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: गोहाना के विधायक डॉ. अरविंद शर्मा ने ली शपथ

CM Nayab Singh Saini Oath Live: गोहाना के विधायक डॉ. अरविंद शर्मा ने ली शपथ

गोहाना से निर्वाचित विधायक डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

17 Oct 20241:42:22 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: कैबिनेट मंत्री बने विपुल गोयल

फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल ने छठे नंबर पर ली मंत्री पद की शपथ।

17 Oct 20241:39:17 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: मंत्री बने पानीपत के विधायक महिपाल ढांडा

पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली।

17 Oct 20241:37:28 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: राव नरबीर सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह ने चौथे नंबर पर मंत्री पद की शपथ ली।

17 Oct 20241:35:09 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: इसराना के विधायक कृष्ण लाल पंवार बने मंत्री

इसराना के विधायक कृष्ण लाल पंवार ने मंत्री पद की ली शपथ।

17 Oct 20241:31:46 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: अनिल विज ने ली मंत्री पद की शपथ

अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली। वह अंबाला कैंट से सातवीं बार विधायक चुने गए हैं।ॉ

17 Oct 20241:29:32 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: नायब सैनी ने ली सीएम पद की शपथ

नायब सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

17 Oct 20241:19:51 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे पीएम मोदी

नायब सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी पहुंचे हैं। थोड़ी देर में होगा शपथ ग्रहण।

17 Oct 20241:14:38 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: थोड़ी देर में शपथ लेंगे नायब सैनी

हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही पंचकुला में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

17 Oct 20241:04:42 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ लेने मंच पर पहुंचे नायब सैनी

शपथ लेने मंच पर पहुंचे नायब सैनी और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

17 Oct 202412:58:40 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: गृहमंत्री, रक्षामंत्री के साथ शपथ समारोह में पहुंचे ये बड़े नेता

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता पंचकूला पहुंचे।

17 Oct 202412:42:40 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: हरियाणा में ये विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में मंत्री बनने के लिए विधायक मंच पर पहुंचे।

1. बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा
2. नरवाना के विधायक कृष्ण बेदी
3. इसराना के विधायक कृष्णलाल पंवार
4. रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा
5. अटेली की विधायक आरती राव
6. तोशाम की विधायक श्रुति चौधरी
7. गोहाना के विधायक डा. अरविंद शर्मा
8. अंबाला छावनी के विधायक अनिल विज
9. पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढांडा
10. फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल
11. तिगांव के विधायक राजेश नागर
12. पलवल के विधायक गौरव गौतम
13. बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर

17 Oct 202412:38:15 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: अमित शाह और जेपी नड्डा शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे

नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंच पर पहुंचे।

17 Oct 202412:31:23 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live:शपथ में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे चिराग पासवान

 केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। चिराग पासवान ने नायब सिंह सैनी को बधाई दी।

17 Oct 202412:26:35 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ लेने समारोह में पहुंचे नायब सैनी

शपथ के लिए पंचकूला के दशहरा मैदान पहुंचे नायब सिंह सैनी। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

17 Oct 202412:19:37 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ ग्रहण के लिए मंच पर पहुंचे ये नेता

मंच पर पहुंचे कृष्ण लाल पवार, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा और आरती राव।

17 Oct 202412:08:55 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथग्रहण समारोह के बाहर का नजारा

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण से पहले पंचकूला के दशहरा ग्राउंड के बाहर का नजारा।

17 Oct 202412:01:55 PM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे जेपी नड्डा

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।

17 Oct 202411:59:45 AM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: आरती राव लेंगी मंत्री पद की शपथ

CM Nayab Singh Saini Oath Live: आरती राव लेंगी मंत्री पद की शपथ

अटेली की विधायक आरती राव लेंगी मंत्री पद की शपथ। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री राव बीरेंद्र सिंह की पोत्री आरती राव पहली बार बनी हैं विधायक। राव बीरेंद्र सिंह ने अटेली से ही चुनाव लड़ा था और मुख्यमंत्री बने थे। अब आरती राव से क्षेत्रवासियों को बड़ी उम्मीद हैं।

17 Oct 202411:50:32 AM

Haryana CM Oath Ceremony LIVE: हारे हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए बनाया गया अलग मंच

Haryana CM Oath Ceremony LIVE: हारे हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए बनाया गया अलग मंच

शपथ ग्रहण समारोह में हारे हुए भाजपा प्रत्याशियों तथा अन्य पदाधिकारी के लिए अलग से बनाया गया मंच।

17 Oct 202411:44:59 AM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे।

17 Oct 202411:31:39 AM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: मंत्रियों के शपथ ग्रहण के लिए संभावित क्रम

 1.सीएम नायब सैनी

2.अनिल विज

3.कृष्ण पंवार

4.राव नरबीर

5.महिपाल ढांडा

6.विपुल गोयल

7.अरविंद शर्मा

8.श्याम सिंह राणा

9.रणबीर गंगवा

10.कृष्ण बेदी

11.श्रुति चौधरी

12.आरती राव

13.राजेश नगर

14.गौरव गौतम

17 Oct 202411:17:00 AM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: मैं शपथ लेने जा रहा हूं- अनिल विज

अंबाला से चंडीगढ़ रवाना हुए अनिल विज। उन्होंने कहा कि मेरे पास फ़ोन आया है। मैं शपथ लेने के लिए जा रहा हूं।

17 Oct 202411:14:15 AM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: भाजपा और पूरे देश के लिए बहुत बड़ा दिन- केशव प्रसाद मौर्य

नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह हरियाणा, भाजपा और पूरे देश के लिए बहुत बड़ा दिन है। हरियाणा के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। उत्तर प्रदेश की करोड़ों जनता की तरफ से नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार को बहुत-बहुत बधाई।

17 Oct 202411:09:08 AM

CM Nayab Singh Saini Oath Live: जुएल ओराम ने नायब सैनी को दी बधाई

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने कहा कि उन्हें मेरी बधाई। हमने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस खत्म हो रहा है लेकिन उसका अहंकार हर दिन बढ़ता जा रहा है।

17 Oct 202410:59:50 AM

Haryana CM Oath Ceremony LIVE: तीसरी बार भरोसा दिखाने के लिए लोगों का धन्यवाद- नायब सैनी

हरियाणा के मनोनीत सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं डबल इंजन सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर तीसरी बार भरोसा दिखाने के लिए हरियाणा के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। आने वाले समय में हमारी सरकार काम करेगी। पीएम मोदी का नेतृत्व हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाएगा।

17 Oct 202410:51:14 AM

Haryana CM Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने शपथ से पहले मनसा देवी मंदिर में की पूजा

Haryana CM Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने शपथ से पहले मनसा देवी मंदिर में की पूजा

शपथ ग्रहण समारोह से पहले हरियाणा के मनोनीत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकुला के मनसा देवी मंदिर में पूजा की।

17 Oct 202410:47:29 AM

Nayab Singh Saini Shapath Grahan LIVE: राव नरबीर सिंह चौथी बार बनेंगे मंत्री

प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह चौथी बार मंत्री बनेंगे। बादशाहपुर से दूसरी बार विधायक बने हैं। 2014 में बादशाहपुर से विधायक चुने जाने के बाद मनोहर लाल सरकार में लोक निर्माण एवं वन मंत्री बने। अब 2024 में चौथी बार विधायक बनने के साथ ही नायब सिंह सैनी सरकार में मंत्री बनने जा रहे हैं।

17 Oct 202410:37:03 AM

Haryana CM Oath Ceremony LIVE: नायब सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर प्रमोद तिवारी ने कही ये बात

 हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुझे बस इतना कहना है कि थोड़ा कम दिखावा करने और राज्य के किसानों और बेरोजगारी दर पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।

17 Oct 202410:32:55 AM

Nayab Singh Saini Shapath Grahan LIVE: नायब सैनी वाल्मिकी मंदिर में की पूजा अर्चना

शपथ ग्रहण से पहले नायब सैनी ने वाल्मिकी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार राज्य को तेज गति से आगे ले जाएगी।

17 Oct 202410:30:32 AM

Haryana CM Oath Ceremony LIVE नायब सैनी की शपथ के लिए सजा मंच

Haryana CM Oath Ceremony LIVE नायब सैनी की शपथ के लिए सजा मंच

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सजा मंच।

17 Oct 202410:09:52 AM

Nayab Singh Saini Oath Taking LIVE: लगातार दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

Nayab Singh Saini Oath Taking LIVE: लगातार दूसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

हरियाणा के नए सीएम बनने जा रहे नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

17 Oct 202410:08:20 AM

Haryana CM Oath Ceremony LIVE: पूरे शहर में लगाए गए पोस्टर

पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के पोस्टर लगाए गए हैं।

17 Oct 202410:07:18 AM

Nayab Singh Saini Oath Ceremony: सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण

नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे दशहरा ग्राउंड सेक्टर 5 पंचकूला में होगा।