देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली। तत्पश्चात निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षीयों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। तत्पश्चात उन्होंने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरटीसी मेस आदि का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिया। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
Related Articles
UP: 37 ASP का किया गया ट्रांसफर, लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया बनाए गए नोएडा के ACP; पूरी लिस्ट
Post Views: 1,748 लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़े फेरबदल हुए हैं। बुधवार को 37 अपर पुलिस अधीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। नई सूची के अनुसार लखनऊ में तैनात हृदेश कठेरिया को गौतमबुद्ध कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा, झांसी में […]
राप्ती नदी के कटान का सहायक सिंचाई अभियंता ने किया निरीक्षण
Post Views: 433 सिद्धार्थनगर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र बनगाई नानकार, गांव के पश्चिम में सहायक बांध की जमीन आरक्षित है जिसका गाटा संख्या 152 और क्षेत्र फल 1. 95हेक्टेयर है। इसमें एक किलोमीटर बंधी का कार्य मनरेगा के अंतर्गत 380 हजार रुपए के लगभग में कराया गया था जो स्थानीय बलूई मिट्टी होने के कारण बरसात […]
UP Lok Sabha Election Phase 3: यूपी में मतदाताओं में उत्साह 1 बजे तक 3812 फीसदी मतदान; संभल में सबसे ज्यादा वोटिंग
Post Views: 2,611 Bareilly Lok Sabha Seat: मतदान को लेकर सभी बूथों पर देखी जा रही लाइनें बरेली। बरेली और आंवला में मतदान आज है, जिसे लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी हिस्सेदारी ले रहे हैं। वहीं सभी बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए […]



