देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली। तत्पश्चात निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षीयों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। तत्पश्चात उन्होंने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरटीसी मेस आदि का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिया। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
Related Articles
इंफ्रास्ट्रक्चर, कारोबारी सुगमता, सुरक्षा से आया व्यापक निवेश-मुख्यमंत्री
Post Views: 2,380 योगी ने गोरखपुर में किया यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला का शुभारंभ गोरखपुर (आससे)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर, कारोबारी सुगमता (ईज ऑफ डूइंग बिजनेस) और मजबूत कानून व्यवस्था से सुरक्षा का माहौल हो तो वहां दुनिया के निवेश को आने से कोई भी नहीं रोक सकता। उत्तर […]
मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि, नेताजी अमर रहे से गूंजा सैफई
Post Views: 2,988 :: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद […]
UP:पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भाजपा में हुए शामिल घोषी से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयास
Post Views: 2,650 नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल, शिक्षा, चिकित्सा, अपराध, बिजनेस, सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणियां, मानसून की जानकारी, रेलवे, यूपी के सभी जिलों की छोटी-बड़ी खबरें आपको इस ब्लॉग में मिलेंगी… 1:49:50 PM पूर्व कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल Dara Singh Chauhan Joins BJP: पिछड़े समाज के […]




