News TOP STORIES अलीगढ़ आगरा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर गाजीपुर गोरखपुर झारखंड धनबाद नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि, नेताजी अमर रहे से गूंजा सैफई


:: समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक गांव सैफई (Saifai) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के अंतिम दर्शन के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, भाजपा सांसद वरुण गांधी और रीता बहुगुणा जोशी, रालोद सांसद जयंत चौधरी और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू सहित कई राजनेता सैफई पहुंचे।

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 82 साल की उम्र में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सैफई जाकर सपा संरक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुलायम सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

सैफई में मुलायम सिंह यादव का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार होगा। कन्नौज से चंदन की लकड़ियां लेकर सपा कार्यकर्ता सैफई पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि नेताजी के अंतिम संस्कार में भारी संख्या में उनके समर्थक और सपा कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सैफई में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

LIVE- Mulayam Singh Yadav Funeral Latest News:

  • 04:04 PM, 11 Oct 2022

    वरुण गांधी ने कहा- दुख की घड़ी में बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ हूं

    पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कहा है कि वह दुख की घड़ी में अखिलेश यादव के साथ हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, अलविदा नेताजी! आपकी ख्याति और आपके जीवन से जुड़ी स्मृतियाँ सदा-सदा के लिए अमर हैं। मैं इस दुख की घड़ी में अपने बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ मज़बूती से खड़ा हूं। उनका विशाल हृदय, धीर-गंभीर व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष भाव उन्हें नेताजी से मिली आत्मीय विरासत है।

    04:01 PM, 11 Oct 2022

    रक्षा राजनाथ सिंह ने Mulayam Singh Yadav को दी श्रद्धांजलि

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव का अंतिम दर्श करने सैफई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह जमीन से जुड़े नेता थे। उनके जैसा नेता कोई दूसरा नहीं होगा।

  • 03:59 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav को अखिलेश ने दी मुखाग्नि

    सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को बेटे अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी  यादव, शिवपाल यादव और राकेश टिकैत भी मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों ने नेता जी अमर रहे, जिसका जलवा कायम है, उसका नाम मुलायम है के नारे लगाए।

  • 03:52 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू

    Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू

    मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम संस्कार समारोह में अखिलेश यादव के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, शिवपाल सिंह यादव मौजूद हैं।

  • 03:34 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अनिल अंबानी

    सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में अनिल अंबानी भी शामिल हुए। उनके अलावा, बालीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, शरद पवार, सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल भी सैफई पहुंचे।

  • 03:22 PM, 11 Oct 2022

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में हुए शामिल

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। उनके अलावा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शरद पवार, वरुण गांधी, रीता बहुगुणा जोशी, राकेश टिकैत, बाबा रामदेव भी सैफई पहुंचे हैं।

  • 03:19 PM, 11 Oct 2022

    अभिषेक बच्चन पहुंचे सैफई

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पुत्र अभिषेक बच्चन सपा संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के लिए अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंच गए हैं। उनके अलावा, शरद पवार और सुप्रिया सुले भी सैफई पहुंची हैं।

  • 03:10 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Funeral: नेताजी अमर रहे के नारे से गूंजा सैफई

    मुलायम सिंह यादव अब अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं। कुछ ही देर में उनका संस्कार किया जाएगा। इस दौरान सैफई में बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। हर ओर नेताजी अमर रहे के नारे सुनाई दे रहे हैं।

  • 03:05 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अशोक गहलोत

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे हैं। लोगों का हुजूम अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा है।

  • 02:42 PM, 11 Oct 2022

    Mulayam Singh Yadav के अंतिम संस्कार में शामिल हुए बाबा रामदेव

    योग गुरु बाबा रामदेव भी सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सैफई पहुंचे। वे पार्थिव शरीर को ले जा रहे वाहन पर सवार हैं।

     

  • 02:10 PM, 11 Oct 2022

    भाजपा सांसद वरुण गांधी ने Mulayam Singh Yadav को दी श्रद्धांजलि

    भाजपा सांसद वरुण गांधी, रालोद सांसद जयंत चौधरी, सपा नेता रामगोविंद चौधरी और स्वामी प्रसाद मौर्य ने सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। मुलायम सिंह का आज दोपहर तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।