- गुवाहाटी। असम कैबिनेट ने हर साल चार प्रमुख राज्य पुरस्कार असम रत्न, असम विभूषण, असम भूषण और असम श्री देने का फैसला किया है। असम रत्न एक मौजूदा राज्य पुरस्कार है, जिसे पहले हर 3 साल में प्रदान किया जाता था। हालांकि, असम कैबिनेट ने मंगलवार को फैसला किया कि अब से हर साल यह पुरस्कार दिया जाएगा। दूसरी ओर, असम सरकार द्वारा तीन नए पुरस्कार असम बिभूषण, असम भूषण और असम श्री शुरू किए गए हैं।
• असोम रत्न पुरस्कार हर साल केवल एक व्यक्ति को दिया जाएगा और इसके साथ ही 5 लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।
• असम विभूषण पुरस्कार तीन व्यक्तियों को प्रदान किया जाएगा और प्रत्येक को 3 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
• असम भूषण और असम श्री पुरस्कार क्रमशः पांच और दस हस्तियों को दिए जाएंगे। असम भूषण पुरस्कार में प्रत्येक को 2 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि असोम श्री पुरस्कार में प्रत्येक को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।





