नई दिल्ली, । MP Board Result 2022: एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी गयी है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में सचिव रश्मि अरूण शमी द्वारा दोपहर 3 बजे एमपी बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2022 और एमपी बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2022 लिंक को एक्टिव किया गया। साथ ही, बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, कक्षा 5 में 90.01 फीसदी और कक्षा 8 में 82.35 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया गया है। कक्षा 5 और कक्षा 8 दोनो ही कक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। दोनो ही कक्षाओं में 51 फीसदी से अधिक छात्राएं सफल घोषित की गई हैं। वहीं, दोनो कक्षाओं में 48 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे में पैरेंट्स मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक वेबसाइट, rskmp.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना बच्चे का परिणाम और स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
Related Articles
J&K पुलिस ने जारी की 9 एवांटेड आतंकियों की सूची, जानकारी देने वाले के ईनाम की घोषणा
Post Views: 150 जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय नौ आतंकवादियों की सूची जारी की और इन सभी आतंकवादियों की सूचना देने वाले को उचित ईनाम देने की घोषणा की है। कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर पर आतंकवादियों की फोटो के साथ और अन्य विवरण जारी किया है। आतंकवादियों के […]
आप ने निगम पर लगाया स्कूल बेचने का आरोप,
Post Views: 83 उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले स्कूलों के लेकर एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने निगम पर स्कूल बेचने का आरोप लगाया तो निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष ने निगम पर निगम विद्यालयों के भवनों के संबंध में लगाए […]
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर सरकार पर बरसीं मायावती,
Post Views: 244 लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर चिंता जाहिर की है। मायावती कर वृद्धि के माध्यम से जनकल्याण के लिए धन जुटाए जाने के तर्क पर केंद्र सरकार पर जमकर बरसी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का यह तर्क कतई उचित नहीं […]