Latest News उत्तर प्रदेश कानपुर राष्ट्रीय

कानपुर देहात में गद्दा फोम फैक्ट्री में लगी आग, छह श्रमिक झुलसे व कुछ के दबे होने की आशंका; बुलडोजर से छानबीन जारी


Hero Image
बुलडोजर की मदद से जले हुए माल और मलबे को हटाकर की जा रही खोजबीन

कानपुर देहात। खानचंद्रपुर में गद्दा फोम फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। उस समय श्रमिक काम कर रहे थे और छह लोग झुलस गए जिनकी हालत गंभीर है। वहीं दो तीन के दबे होने की चर्चा है इससे बुलडोजर की मदद से जला माल व टीन के अलावा ईंट हटाकर देखा जा रहा है।

बुलडोजर की मदद से खोजा रहा

आरपीजी फैक्ट्री में गद्दा फोम बनाया जाता है। सुबह आग लग गई इस दौरान काम कर रहे लोग बुझाने में जुट गए लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया इससे छह लोग झुलस गए, उनको जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। वहीं कुछ के दबे होने की चर्चा वहां होने लगी तो बुलडोजर की मदद से उनको खोजा जा रहा है। एक श्रमिक अजय पानी पीने गया था तो बच गया, उसका कहना था की दो तीन  लोग अंदर थे।