

Related Articles
दिल्ली: गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में किया गया 250 बेड का इन्तजाम,
Post Views: 552 दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी की तरफ से 250 बेड का कोविड फैसिलिटी सेंटर बनया गया है जिसकी शुरुआत 5 मई को होने जा रही है. इस सेंटर में कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज फ्री में किया जाएगा. दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी की तरफ से दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब […]
US : नए साल पर गोलीबारी से दहला अमेरिका, लॉस एंजिल्स में न्यू ईयर पार्टी में फायरिंग; तीन लोगों की मौत
Post Views: 561 लॉस एंजिल्स। नए साल का आगाज होते ही अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। लॉस एंजिल्स में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। न्यू ईयर पार्टी के दौरान गोलीबारी समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि […]
मणिपुर के नवनिर्वाचित विधायकों ने ली विधायकी की शपथ, गोवा में गणेश गांवकर बने प्रोटेम स्पीकर
Post Views: 1,709 नई दिल्ली, । गोवा में जीत के बाद आज राज्यपाल ने निर्वाचित विधायक गणेश गांवकर को राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने इसी के साथ नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए 15 मार्च को नई विधान सभा बुलाई है। राजभवन द्वारा जारी पत्र में […]





बाजार। झारखंड में धनबाद रेल मंडल के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब कोयले से लोड मालगाड़ी के वैगनों में आग भड़क गई। कइ वैगनों से धुंआ निकल रहा था। यह देख रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत मालगाड़ी रोकवाई गई। धनबाद रेल मंडल कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेल महकमा हरकत में आ गया। पारसनाथ रेलवे स्टेशन गिरिडीह जिले के तहत आता है। तत्काल गिरिडीह अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल पहुंचा। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को पर काबू पा लिया।
पानी पड़ गया कम
आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग काबू करने के क्रम में दमकल का पानी खत्म हो गया। टेंकर का पानी खत्म हो जाने के कारण बोगी से धुआं निकलना बंद नही हुआ। बाद में रेलवे के द्वारा गोमो से पानी का टैंकर मंगाया गया। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
खानूडीह से मालगाड़ी जा रही थी पंजाब
मालगाड़ी बीसीसीएल की खानुडीह कोलियरी से कोयला लेकर हरियाणा के हिसार स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन ( PMRG Hisar) जा रही थी। बीसीसीएल के कर्मचारियों ने कोयले के साथ आग भी लोड कर दी थी। लगभग आधा दर्जन बोगी में लोड कोयले से धुआं निकल रहा था। एक बोगी से आग की लपटें निकल रही थी। आग बुझाने के लिए दमकल को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है