

Related Articles
DGCI ने कोवैक्सीन और कोविशील्ड की मिक्स डोज़ पर स्टडी को दी मंजूरी
Post Views: 1 देश में कोरोना वायरस को हराने के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान जारी है। इस बीच महामारी पर डबल अटैक करने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (DGCI) ने कोवैक्सिन और कोविशील्ड के मिक्स डोज़ लगाने को लेकर स्टडी करने की मंजूरी दे दी। स्टडी और क्लिनिकल ट्रायल करने की जिम्मेदारी […]
इंडोनेशिया के जावा में 5.6 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, 46 लोगों की मौत; 700 घायल
Post Views: 9 जकार्ता, । इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को आए 5.6 तीव्रता के भूकंप में 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। यूएस जियोलाजिकल सर्वे ने कहा कि 5.6 तीव्रता का भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियानजुर क्षेत्र […]
विशाखापत्तनम में 12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू का आयोजन
Post Views: 5 विशाखापत्तनम,: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू के कार्यक्रम में शिरकत की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद हैं। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को 12वें प्रेसिडेंट फ्लीट रिव्यू कार्यक्रम में गार्ड आफ आनर दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नौसेना […]





बाजार। झारखंड में धनबाद रेल मंडल के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब कोयले से लोड मालगाड़ी के वैगनों में आग भड़क गई। कइ वैगनों से धुंआ निकल रहा था। यह देख रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत मालगाड़ी रोकवाई गई। धनबाद रेल मंडल कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेल महकमा हरकत में आ गया। पारसनाथ रेलवे स्टेशन गिरिडीह जिले के तहत आता है। तत्काल गिरिडीह अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल पहुंचा। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को पर काबू पा लिया।
पानी पड़ गया कम
आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग काबू करने के क्रम में दमकल का पानी खत्म हो गया। टेंकर का पानी खत्म हो जाने के कारण बोगी से धुआं निकलना बंद नही हुआ। बाद में रेलवे के द्वारा गोमो से पानी का टैंकर मंगाया गया। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
खानूडीह से मालगाड़ी जा रही थी पंजाब
मालगाड़ी बीसीसीएल की खानुडीह कोलियरी से कोयला लेकर हरियाणा के हिसार स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन ( PMRG Hisar) जा रही थी। बीसीसीएल के कर्मचारियों ने कोयले के साथ आग भी लोड कर दी थी। लगभग आधा दर्जन बोगी में लोड कोयले से धुआं निकल रहा था। एक बोगी से आग की लपटें निकल रही थी। आग बुझाने के लिए दमकल को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है