

Related Articles
इधर सुपुर्द-ए-खाक हुआ मुख्तार अंसारी, उधर बांदा जेल पहुंचे डीएम-एसपी और जज
Post Views: 861 बांदा। : मुख्तार अंसारी की मौत मामले में जांच तेज कर दी गई है। जिला जज व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी अंकुर अग्रवाल ने जेल में मुख्तार अंसारी प्रकरण (Mukhtar Ansari Case) से संबंधित जांच की। जेल का निरीक्षण भी किया है। संबंधित पत्रावलियों को देखा गया। हालांकि बाहर निकलने पर उन्होंने […]
डीयू एडमिशन के लिए 12 सितंबर को लॉन्च होगा CSAS पोर्टल, यहां समझे पूरा प्रोसेस
Post Views: 926 नई दिल्ली, : दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) आगामी 12 सितंबर, 2022 सोमवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू करेगा। यूनिवर्सिटी शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में प्रवेश के लिए सोमवार को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (Common Seat Allocation […]
Nuh Violence नूंह की हिंसा के आरोपितों ने 16 माह पहले लूट लिए थे नए ट्रक के चेसिस हरियाणा के लिए टीम रवाना –
Post Views: 860 मेरठ: नूंह की हिंसा में शामिल उपद्रवियों ने 16 माह पहले दिल्ली-दून हाईवे पर नए ट्रक के चेसिस लूट लिए थे। दो आरोपितों की गिरफ्तारी की सूचना पर परतापुर थाने की एक टीम नूंह रवाना हो गई है। 23 फरवरी 2022 को टाटा ट्रक के चेसिस को चालक लखनऊ से हरियाणा के […]




बाजार। झारखंड में धनबाद रेल मंडल के पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब कोयले से लोड मालगाड़ी के वैगनों में आग भड़क गई। कइ वैगनों से धुंआ निकल रहा था। यह देख रेल कर्मचारियों के होश उड़ गए। तुरंत मालगाड़ी रोकवाई गई। धनबाद रेल मंडल कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेल महकमा हरकत में आ गया। पारसनाथ रेलवे स्टेशन गिरिडीह जिले के तहत आता है। तत्काल गिरिडीह अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल पहुंचा। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग को पर काबू पा लिया।
पानी पड़ गया कम
आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आग काबू करने के क्रम में दमकल का पानी खत्म हो गया। टेंकर का पानी खत्म हो जाने के कारण बोगी से धुआं निकलना बंद नही हुआ। बाद में रेलवे के द्वारा गोमो से पानी का टैंकर मंगाया गया। इसके बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
खानूडीह से मालगाड़ी जा रही थी पंजाब
मालगाड़ी बीसीसीएल की खानुडीह कोलियरी से कोयला लेकर हरियाणा के हिसार स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर स्टेशन ( PMRG Hisar) जा रही थी। बीसीसीएल के कर्मचारियों ने कोयले के साथ आग भी लोड कर दी थी। लगभग आधा दर्जन बोगी में लोड कोयले से धुआं निकल रहा था। एक बोगी से आग की लपटें निकल रही थी। आग बुझाने के लिए दमकल को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है