चकिया। विकासखंड के मुजफ्फरपुर निवासी चंदन गुप्ता ने खेती के मायने बदल दिऐ। सर्दी के मौसम में सब्जियों फसलें की बेहतरी उगा रहे हैं। शिमला मिर्च का बेहन डालने का सही समय 15 सितंबर से 15 अक्टूबर है। एक माह में बेहन तैयार हो जाती है। इन दिनों शिमला मिर्च व गोभी की खेती पर खूब रंगत आ रही है। जबकि सामान्य तौर पर शिमला मिर्च की फसल गर्मी के मौसम में तैयार की जाती है। इन दिनों उन्होंने 5 बिस्सा शिमला मिर्च 2 बीघा में गोभी खेती किए है। चंदन गुप्ता ने 2015 में एक एकड़ से सब्जी की खेती शुरुआत किए थे। खास बात यह है कि इन सब्जियों में रासायनिक खाद की मात्रा न के बराबर होती है। वही किसान चंदन गुप्ता ने कहा कि किसानों के लिए परंपरागत खेती से गुजारा संभव ही नहीं है। कुछ अलग करना होगा। इसीलिए उन्होंने शिमला मिर्च उगानी शुरू कर दी। वह भी आफ सीजन में। क्योंकि आफ सीजन में दाम अच्छे मिल जाते हैं। बातचीत के दौरान कहा कि हम तीन सगे भाई हैं जो सब्जी की खेती कर अपने घर का खर्चा चलाते हैं वहीं चंदन गुप्ता अपने लड़के को सब्जी की खेती से ही उसे पढ़ा.लिखा कर इंजीनियर बनाया है। हम लोग हरी सब्जी से साल में लाखों रुपए का आय हो जाता है। शुरुआती दौर मे प्याज आलू टमाटर भिंडी गोभी व खीरे की खेती की। गत वर्ष परोरा की फसल भी उगाई। अच्छा लाभ मिला। कृषि क्षेत्र में किसान चंदन गुप्ता को कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर त्रिभुवन चौबे द्वारा सम्मानित भी किया गया है। कृषि विशेषज्ञ डॉक्टर त्रिभुवन चौबे ने बताया कि शिमला मिर्च में पोशक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। सब्जी के साथ.साथ इसे सलाद के तौर पर भी खाया जा सकता है।
Related Articles
चंदौली। डा० महेन्द्र नाथ पांडेय के प्रयास से मिला आपदा राहत राशि
Post Views: 534 सकलडीहा। विधानसभा क्षेत्र के साई गांव निवासी पिता पुत्र रामप्रवेश पाण्डेय व अरविंद पाण्डेय का चकिया थाना क्षेत्र में लगभग 3 महीने पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। रविवार को चन्दौली के सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय के प्रयास से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से परिवारजनों को […]
चंदौली। निराश्रित पशु फसल को कर रहें बर्बाद
Post Views: 365 सकलडीहा। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने अभी पिछली बैठक में ही निराश्रित पशुओं को लेकर सख्त निर्देश दिया था। और कहा था कि निराश्रित पशुओं को गौशाला में रखा जाय, लेकिन उनके इस निर्देश को उनके ही अधीनस्थ नजरअंदाज कर रहे है। लिहाजा सकलडीहा विकास खण्ड में निराश्रित पशुओं की बाढ़ आ गयी […]
चंदौली।शराब से हुई मौत के विरोध में कांग्रेसजनों का धरना
Post Views: 463 नियामताबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस सेवादल पूर्वी जोन के मुख्य संगठक सतीश बिन्द के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने अलीगढ़ सहित कई जिलें में जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में ग्राम कठौरी में अम्बेडकर प्रतिमा के पास […]