सैयदराजा। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू गुरुवार को चिरईगांव स्थित नवउद्घाटित प्राथमिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल गेट पर ताला लटकता देख भड़क उठे। उन्होंने एक बार फिर स्थानीय विधायक, सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ हमला बोला। कहा कि भाजपा ने विकास व जनकल्याण के कार्यों को मजाक बनाकर रख दिया है। यह कोई गेस्ट हाउस नहीं अस्पताल है। जहां चिकित्सकों की नियुक्ति होनी चाहिए। यदि शुक्रवार को चिरईगांव अस्पताल का संचालन नहीं हुआ तो क्षेत्रीय जनता जिम्मेदारजनों को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल आधा.अधूरे कार्यों का उद्घाटन कर श्रेय लेने की हड़बड़ी में है। यदि पिछले पांच सालों तक विकास व जनकल्याण के कार्य हुए होते तो आज इन्हें यह हड़बड़ी नहीं करनी पड़ती। पहले चंदौली में रेलवे ओवरब्रिज को हड़बड़ी में उद्घाटित किया गया जो आज भी बंद है। इसके बाद चिरईगांव अस्पताल का उद्घाटन कर खुद ही वाहवाही लुटने का प्रयास हुआ लेकिन आज वही अस्पताल बंद है। यहां न तो कोई डाक्टर है और ना ही कोई चिकित्सकीय स्टाफ । यदि अस्पताल भवन पर ताला ही जडऩा था तो इसके उद्घाटन का क्या औचित्य बनता है। इस मौके पर रामजन्म यादव, दया यादव, ओमप्रकाश यादव, भरत कुमार, गणेश गुप्ता, भोला यादव, महमूद अली, संतोष उपाध्याय, चिंटू सिंह, छोटू सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली। जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करते हैं बच्चे
Post Views: 210 इलिया। राजकीय हाईस्कूल खखड़ा का जर्जर भवन हादसे का दावत दे रहा है। यहां कार्यालय से लेकर कुल सात कक्ष का निर्माण किया गया है। मगर सभी कक्षाओं की स्थिति बेहद जर्जर है। दीवारों में गहरी दरारें बन गई हैं जो किसी भी क्षण धराशाई हो सकता है। शहाबगंज विकासखंड के आखिरी […]
चंदौली।पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करें:उपेन्द्र
Post Views: 530 चहनियां। हम अपनी धरती माँ के लिए समर्पित होकर इसे और अधिक स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लें। पर्यावरण का संरक्षण और संवद्र्धन हम सबकी सामाजिक, नैतिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। हम सभी लोग अपने दैनिक जीवन में भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें। उक्त बातें टांडाकला में सोमवार […]
चंदौली।सड़क पर धान रोप जताया विरोध
Post Views: 526 पड़ाव। तड़वा वीर बाबा के समीप जीटी रोड पर एक गड्ढे में सपा के नौजवान सभा जिला अध्यक्ष विशाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने धान रोपाई करके जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एक तरफ मुख्यमंत्री कहते हैं कि उत्तर […]