सकलडीहा। सकलडीहा चौराहे पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत पर ढोल नगाड़ा बजाकर मिठाई बांटकर विजय जुलूस निकाल कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आज देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी मोदी जी के नेतृत्व में कमल खिल गया है। आम जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है त्रिपुरा व नागालैंड की जनता ने विकास को स्वीकार किया है। आज मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी को निरंतर सफलता मिल रहा है। जहां पर जिस क्षेत्र से पार्टी को उम्मीद भी नहीं रहती है वहां भी वह परचम लहरा रही है। इससे यह साबित हो रहा है कि देश की जनता मोदी जी के नेतृत्व को पसंद कर रही है। और चुनाव में पार्टी को जीताकर प्रदेश का बागडोर सौंप रही है। पार्टी भी उनकी मांगों को पूरा करते हुए विकास के राह पर चल रही है। इस दौरान रामसुंदर चौहान, अरुण मिश्रा, शैलेंद्र पाण्डेय, विजय गुप्ता, सौरभ सिंह, रतेंद्र राजभर, रमाशंकर खरवार, शेरू पाठक, मोनू, संतोष राजभर, दीपक सिंह, अमित सैनी, पूनम चौहान, विजय गुप्ता सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Related Articles
चंदौली।सरकार की योजनाओं से हर वर्ग हो रहा लाभांवित:सूर्यमुनि
Post Views: 593 सकलडीहा। चहनिया ब्लॉक के मारूफपुर ग्राम सभा में भाजपा के सकलडीहा विधानसभा के प्रभारी सूर्यमुनि तिवारी के नेतृत्व में सभा आयोजित की गई। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया। वही सरकार की विकास कार्यो का बुकलेट कार्यकर्ता और ग्रामीणों के बीच वितरण किया […]
चंदौली। शिक्षक दिवस के रुप में पूर्व राष्ट्रपति की मनी जयंती
Post Views: 440 चंदौली। भारत के पूर्व द्वितीय राष्ट्रपति शिक्षक सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के अवसर पर महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के क्रम में विभिन्न विकास खंडो से बेसिक व माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को मुख्य अतिथि सैयदराजा व मुगलसराय विधायक साधना सिंह तथा […]
चन्दौली।नागपंचमी के दिन परमपूज्य बाबा अवधूत भगवान राम के विचार
Post Views: 413 मुगलसराय। आदरणीय माताएं एवं प्रिय धर्म बंधुओं की इस पवित्र पर्व के शुभ अवसर पर अपने स्वजनों से मना करता हूं एक मैं अपने मे निय मगनता सा होता है एक नए चेतना जगता है और चेतना की भी एक शक्ति का ही रूप है उसी में चेतना के लिए बार बार […]