चंदौली

चंदौली।पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर हर्ष


सकलडीहा। सकलडीहा चौराहे पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड में भाजपा की जीत पर ढोल नगाड़ा बजाकर मिठाई बांटकर विजय जुलूस निकाल कर जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आज देश के पूर्वोत्तर राज्यों में भी मोदी जी के नेतृत्व में कमल खिल गया है। आम जनमानस का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है त्रिपुरा व नागालैंड की जनता ने विकास को स्वीकार किया है। आज मोदी जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी को निरंतर सफलता मिल रहा है। जहां पर जिस क्षेत्र से पार्टी को उम्मीद भी नहीं रहती है वहां भी वह परचम लहरा रही है। इससे यह साबित हो रहा है कि देश की जनता मोदी जी के नेतृत्व को पसंद कर रही है। और चुनाव में पार्टी को जीताकर प्रदेश का बागडोर सौंप रही है। पार्टी भी उनकी मांगों को पूरा करते हुए विकास के राह पर चल रही है। इस दौरान रामसुंदर चौहान, अरुण मिश्रा, शैलेंद्र पाण्डेय, विजय गुप्ता, सौरभ सिंह, रतेंद्र राजभर, रमाशंकर खरवार, शेरू पाठक, मोनू, संतोष राजभर, दीपक सिंह, अमित सैनी, पूनम चौहान, विजय गुप्ता सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।