चंदौली। जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में उप प्रधान व वार्ड सदस्यों एवं अन्य पदों के लिए हुए उपचुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रत्याशियों व समर्थकों ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं से हथजोड़ी करते रहे। धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विकास खंड में पंचायत उप चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मतदान स्थलों पर दिनभर चक्रमण करते रहे वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ जमी रही। मिली जानकारी के अनुसार धानापुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत किशुन पूरा में प्रधान पद हेतु मतदान हुआ जब कि ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पद पर ग्राम पंचायत अवाजापुर में वार्ड संख्या 3 व 4 जीयनपुर में वार्ड संख्या 5, 10 नेकनांपुर में वार्ड संख्या 8 धानापुर में वार्ड संख्या 8 मेढान में वार्ड संख्या 12,15 कर जरा में वार्ड संख्या 3 एवं औद्रा गारोपुर में वार्ड संख्या 14 में मतदान हुआ। इस सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान का कार्य सुबह सात बजे से सायं 6 बजे तक हुए। ब्लॉक के किशुनपूरा गांव में प्रधान पद हेतु शांति पूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। मैदान में चुनाव लड़े 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा जिसमे कुल 1379 वोट के सापेक्ष 1009 वोट पड़े है। साथ ही सदस्य पद के कुल सात अन्य सभी बूथों पर भी चुनाव प्रक्रिया पूरी ही गई। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के तीन गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के लिये शनिवार को चार वार्ड के लिये मतदान हुआ। जिसमें कुल मतों के सापेक्ष 67 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छरू बजे के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर मतपेटिका स्ट्रांग रूम में रख दिया गया। 14 जून को मतगणना कराया जायेगा। सकलडीहा विकास खंड के नरैना गांव में वार्ड संख्या 5 में कुल 163 मतों के सापेक्ष 114 मत पड़े। जिसमें 81 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। वही आलमपुर गांव के एक वार्ड में 270 मतों के सापेक्ष 164 मतदान हुआ। वही रामपुर उर्फ करनपुर के वार्ड संख्या दो में 55 मतों के सापेक्ष 45 मत पड़े। और वार्ड संख्या 9 में 86 मतों के सापेक्ष 55 मत पड़े। इस प्रकार रामपुर उर्फ करनपुर के दो वार्ड में 100 मत पड़ा। इस बाबत चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि 14 को मतगणना कराया जायेगा।
Related Articles
चंदौली। उपजा के विजय अध्यक्ष, मोहन महामंत्री
Post Views: 572 चकिया। स्थानीय नगर स्थित निर्भयदास स्थित लक्ष्मी लान परिसर में शुक्रवार को यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई का चुनाव चुनाव अधिकारी न्याज खान तथा प्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें चुनाव के लिए मात्र एक फार्म प्रस्तुत हुआ। तहसील अध्यक्ष के लिए विजय विश्वकर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए वही महामंत्री […]
चंदौली। कलेक्ट्रेट में जिला योजना मंत्री ने की बैठक
Post Views: 472 चंदौली। वित्तीय वर्ष 2022-23 की जिला योजना संरचना की बैठक राज्य मंत्री, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश एवं जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिला योजना की बैठक में जनपद हेतु कुल रु0 265.84 करोड़ धनराशि के निर्धारित […]
चंदौली।पड़ाव-चकिया मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास
Post Views: 1,218 पड़ाव। क्षेत्रीय चौराहे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के चकिया तिराहे तक बहुप्रतीक्षित ६ लेन के मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास बुधवार की सायं हुआ। पड़ाव चौराहे से बनारस से मुगलसराय, रामनगर, बहादुरपुर को जाने वाला मार्ग अत्यधिक जाम की समस्याओं से उलझता रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए व जनपद के […]