चंदौली

चंदौली।शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव सम्पन्न


चंदौली। जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में उप प्रधान व वार्ड सदस्यों एवं अन्य पदों के लिए हुए उपचुनाव शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। इस दौरान प्रत्याशियों व समर्थकों ने अपने पक्ष में वोट करने के लिए मतदाताओं से हथजोड़ी करते रहे। धानापुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय विकास खंड में पंचायत उप चुनाव शनिवार को शांतिपूर्वक तरीके से सम्पन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मतदान स्थलों पर दिनभर चक्रमण करते रहे वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ जमी रही। मिली जानकारी के अनुसार धानापुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत किशुन पूरा में प्रधान पद हेतु मतदान हुआ जब कि ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पद पर ग्राम पंचायत अवाजापुर में वार्ड संख्या 3 व 4 जीयनपुर में वार्ड संख्या 5, 10 नेकनांपुर में वार्ड संख्या 8 धानापुर में वार्ड संख्या 8 मेढान में वार्ड संख्या 12,15 कर जरा में वार्ड संख्या 3 एवं औद्रा गारोपुर में वार्ड संख्या 14 में मतदान हुआ। इस सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान का कार्य सुबह सात बजे से सायं 6 बजे तक हुए। ब्लॉक के किशुनपूरा गांव में प्रधान पद हेतु शांति पूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। मैदान में चुनाव लड़े 6 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रहा जिसमे कुल 1379 वोट के सापेक्ष 1009 वोट पड़े है। साथ ही सदस्य पद के कुल सात अन्य सभी बूथों पर भी चुनाव प्रक्रिया पूरी ही गई। सकलडीहा प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के तीन गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के लिये शनिवार को चार वार्ड के लिये मतदान हुआ। जिसमें कुल मतों के सापेक्ष 67 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम छरू बजे के बाद ब्लॉक मुख्यालय पर मतपेटिका स्ट्रांग रूम में रख दिया गया। 14 जून को मतगणना कराया जायेगा। सकलडीहा विकास खंड के नरैना गांव में वार्ड संख्या 5 में कुल 163 मतों के सापेक्ष 114 मत पड़े। जिसमें 81 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। वही आलमपुर गांव के एक वार्ड में 270 मतों के सापेक्ष 164 मतदान हुआ। वही रामपुर उर्फ करनपुर के वार्ड संख्या दो में 55 मतों के सापेक्ष 45 मत पड़े। और वार्ड संख्या 9 में 86 मतों के सापेक्ष 55 मत पड़े। इस प्रकार रामपुर उर्फ करनपुर के दो वार्ड में 100 मत पड़ा। इस बाबत चुनाव अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा ने बताया कि 14 को मतगणना कराया जायेगा।