मुगलसराय। डेंगू फैलने की चर्चा पिछले कुछ दिनों से हो रही थी। लेकिन इस बार भी समय से नियंत्रण के लिए कारगर कदम न उठाये जाने पर कई लोगों के चपेट में आने की सूचना मिल रही है। यहां तक की पालिका के ईओ के भी जद में आने की चर्चा है। हालांकि ईओ से सम्पर्क करने पर उनसे बात नहीं हो पायी। नगर के कैथापुर में एक महिला की डेंगू के चलते वाराणसी में उपचार के दौरान मौत भी हो चुकी है। मच्छरों के प्रकोप के कारण लोगों में भय व्याप्त है। इस बाबत नगर पालिका सफाई निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि नगर में फॉगिंग किए जाने के साथ एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। नगर में डेंगू तेजी से पांव पसार रहा है। इसके प्रमुख कारण नियमित रुप से नालियों की सफाई न होना व जगह.जगह कूड़े के अंबार लगे हुए बताये जा रहे हैं। प्राप्त आंकड़ों के अनुुसार नगर पालिका क्षेत्र में अब तक कुल 20 लोग डेंगू के संभावित मरीजों की सूची में शामिल हो चुके हैं। इसका कारण लोग देर से डेंगू व मच्छरों के प्रकोप रोकने के लिए कदम उठाये जाने को बता रहे है। लोगों का कहना है कि धरातल पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फांगिंग कराई जाय तभी नियंत्रण सम्भव है। रेलवे कालोनियों में भी वृहद स्तर पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव व फांगिंग की आवश्यकता है।
Related Articles
चंदौली। कूड़ा उठान में संसाधनों की कमी नहीं आयेगी आड़े:शारदा
Post Views: 455 चकिया। आदर्श नगर पंचायत ेमें संसाधनों के अभाव में सफाई व्यवस्था ढीली पड़ गई थी जिससे नगर में जगह जगह कूड़े का ढेर लगा रहता था। तथा संसाधनों के अभाव में समय से कूड़ा नहीं उठ पा रहा था। सफाई व्यवस्था को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का प्रयास निश्चित तौर पर रंग लाएगा। […]
चंदौली।कार्यकर्ता सीएम के कार्यक्रम को बनाये सफल:डा महेन्द्रनाथ
Post Views: 329 चंदौली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन 6 नवंबर जनपद में होने जा रहा है जिसको लेकर चन्दौली के सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं की योजना बैठक लिए। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 6 नवंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल […]
चंदौली। गुरु शिष्य परम्परा पर आधारित बाबा अघोरेश्वर भगवान राम जी के उद्घोष
Post Views: 773 चंदौली। भोजन नहीं मिलता रहा, एक टाइम भी मिल जाये तो मैं बहुत अच्छा समझता था कि दो तीन सांझ तक मेरा चल जायेगा मैं किसी के गली या गुच्चियों में खड़ा होता था, मै तिरस्कृत किया जाता था, वहां से भगा दिया जाता था, या तो मेरे पास वस्त्र का हीनता […]