चहनियां। मारुफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रामानन्द उपाध्याय फार्मासिस्ट राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मारुफपुर ने किया। स्वयंसेवकों द्वारा परिसर की व्यापक स्तर पर साफ सफाई की गई। उगे हुए झाडिय़ों को काटा छाटा गया। पूरे परिसर में झाड़ू लगाया गया। खरपतवार को इक_ा कर गड्ढे में भरा गया ताकि वह पेड़ों के लिए उर्वरक के रूप में प्रयोग किया जा सके। स्वयंसेवकों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर यह संदेश दिया गया कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। स्वयंसेवकों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली भी निकाला व नारे दुर्घटना से रखनी दूरी है तो हेलमेट बहुत जरूरी है। सुरक्षा के साथ समझौता दुर्घटना को न्योता देना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ अनिल यादव ने कहा कि आज के समय में सड़क दुर्घटना तेजी से साथ हो रहे हैं। लोगों की जानें जा रही हैं। इसलिए हमें ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए और हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। राष्ट्र के निर्माण में राष्ट्र के सृजनात्मक रचनात्मक कार्यों में एक स्वयंसेवक किस प्रकार से अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकता है। राष्ट्र को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सेवकों की आवश्यकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, डा0 मुदिता श्रीवास्तव, बाबूराम मौर्य, नितेश सिंह, महेश सिंह, सद्दाम हुसैन, दिव्या मिश्रा, संतोष सिंह, रविकांत यादव अरुण कुमार यादव आदि उपस्थित थे। संचालन रविन्द्र कुमार ने किया।
Related Articles
चंदौली।धान क्रय के्रन्द्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
Post Views: 745 सकलडीहा। एसडीएम अजय मिश्रा बुधवार को क्षेत्र के आधा दर्जन धान खरीद केंद्रों पर पहुँच धान खरीद के बाबत जानकारी लिया। इस दौरान उन्होंने बिक्री रजिस्टार, नमी मापक यंत्र, बोरो की उपलब्धता सहित मौजूद किसानों से धान खरीद से संबंधित समस्याए पूछी। वही प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया […]
भाजपा सरकार की योजनाएं गरीबों के लिए:सूर्यमुनि
Post Views: 431 बबुरी। उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम चार वर्ष पूर्ण होने पर बूथ संख्या 265, 266, 267 व 268 पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ चलो अभियान चलाया गया। अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक शिवतपस्या पासवान एव भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने पंडित दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र […]
चंदौली। पशु आश्रय स्थल पर आवश्यक प्रबंध करें अधिकारी
Post Views: 296 चंदौली। अवशेष निराश्रित गोवंशों को संरक्षित किये जाने, आश्रय स्थलों में आवश्यक प्रबंध आदि की समीक्षा हेतु शासन द्वारा जनपद के लिए नियुक्त नोडल आफिसर विशेष सचिव, सहकारिता, उ0प्र0 शासन अच्छेलाल सिंह यादव व जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन द्वारा पशुपालन, विकास विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक […]