चंदौली

चंदौली। चकिया का विकास कार्य में प्रदेश में दूसरा स्थान


चकिया। आदित्य पुस्तकालय सभागार में भाजपा के साढे चार साल का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही प्रदेश में चुनावी माहौल की सरगर्मियां बढऩे लगी है। उपलब्धियों व लाभकारी योजनाओं की जानकारी सांझा की। भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने पारीछा ने अलग.अलग पत्रकारों से चर्चा करते हुये भाजपा सरकार के साढे चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने हुये विकास कार्यों की जानकारी दी। और कहां की प्रदेश सरकार को साढे चार साल को सुशासन, विकास व जनसेवा से जोड़ते हुये कहा कि योगी सरकार में हर क्षेत्र का विकास हुआ है। यह सरकार व संगठन के सामूहिक प्रयास व जनता के सहयोग से सफल हुआ है। पिछली सरकारों में मुख्यमंत्री व मंत्री हवेली बनाने में लगे रहे तो योगी सरकार में गरीबों के लिये 19665 आवास की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि गांव, गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाओं और छोटे.छोटे व्यापारियों को शासन की योजनाओं का लाभ देना और उनके मन में शासन.प्रशासन के प्रति विश्वास जताया कहा सड़क मरम्मत व निर्माण के मामले में चकिया विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। 365 छोटे.छोटे पुरवा गांव में विद्युतीकरण करने के साथ ही लगभग 5 हजार परिवारों को कनेक्शन दिया गया। विकास की कड़ी में 14 करोड़ की लागत सोनहुल में सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर आदि दर्जनों विकास के कार्य शामिल है जो मील का पत्थर साबित होगा। विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, अभिषेक मिश्रा, सतवंत भारती आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।