चहनियां। भाजपा सरकार बिकास की नयी पटकथा लिखते हुए सभी के स्वास्थ्य सम्मान का ध्यान रखने को कटिबद्ध है। भाजपा में युवाओं का भविष्य उज्जवल है और युवाओं के भरपूर समर्थन व सहयोग से 2022 के उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। उक्त बातें मारूफपुर में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार गरीब मजलुम युवाओं के जीवन में सुधार के लिए सतत प्रयत्नशील है। वहीं भाजपा नेता अरविन्द पाण्डेय डाक्टर ने कहा कि सभी पार्टियां युवाओं को गुमराह करके सिर्फ अपना उल्लू सीधा कर रही है जबकि भाजपा युवाओं के बिकास के लिए सतत चिन्तनशील है। इससे पहले कार्यक्रम आयोजक सुधेन्दु विमल मिश्र व डाक्टर राकेश मिश्र ने माल्यार्पण करके व अंगवस्त्र देकर भाजयूमो अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से दीपक जायसवाल, अतुल सिंह रघुवंशी, सतीश गुप्ता, प्रधान पति श्रवण यादव, महेंद्र यादव, बिकास पाण्डेय, आनन्द मिश्र, कमलेश यादव, बिट्टू मिश्र, आशीष श्रीवास्तव, अमृत चौरसिया सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन दुर्गेश पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन जयशंकर मिश्र ने किया।
Related Articles
चंदौली।मंत्री ने खस्ताहाल सड़कों के मरम्मत का दिया निर्देश
Post Views: 519 चहनियां। विधान सभा सकलडीहा के सड़कों, दिव्यांगजनो के लिए मानसिक मंदित विद्यालय की स्थापना व बलुआ घाट के सुन्दरीकरण के लिए प्रयासरत भाजपा नेता अरविन्द पाण्डेय डाक्टर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की उपस्थिति में शुक्रवार की देर शाम को जिलाधिकारी संजीव सिंह सहित अन्य अधिकारियों से मिलकर चर्चा किया। इस दौरान किसानों […]
चंदौली। जयंती पर याद किये गये गांधी, शास्त्री
Post Views: 527 चंदौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 152 वी जयंती जनपद में श्रद्घांपूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद न्यायाधीश माननीय विनय कुमार द्विवेदी जी की उपस्थिति में गांधी व शास्त्री […]
चंदौली।सीएचसी पर दो हजार की जांच एक रुपया में:सीएमओ
Post Views: 583 सकलडीहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० वीपी द्विवेदी मिशन कायाकल्प के तहत शनिवार को सीएचसी पर विभिन्न जांच सुविधा और कक्षों का फीता काटकर उद्धाटन किया। इस दौरान कोरोना महामारी के प्रति लोगों को अभियान चलाकर टीकाकरण व चिकित्सकी सुविधा के बारे में जानकारी हासिल किया। सीएचसी प्रशासन के बेहतर प्रयास का सीएमओ ने […]