धानापुर। समाजवादी चिंतक व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह धानापुर शहीद स्मारक गेट पर छब्बीस जनवरी के दिन भी ताला बंद किए जाने से भड़क उठे और समिति की मनमानी व विधायक पर भी सवाल उठाया। दोपहर लगभग एक बजे धानापुर शहीद स्थल पर शहीदों को नमन करने पहुँचे थे। जहाँ गेट पर ताला बंद मिला। समिति के डा० पीसी सिंह को फोन करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। कुछ समय बाद बात तो हुई लेकिन उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। जिससे नाराज होकर अंजनी सिंह अपने साथियों संग सांकेतिक धरने पर बैठ कर ताला बंद होने का विरोध जताया। इसके बाद थाने में बलिदान स्थल पर जाकर शहीदों को नमन किया। अंजनी सिंह ने समिति के संरक्षक व विधायक से सवाल किया और पूछा कि सैयदराजा के विधायक जी बताएं कि शहीद स्मारक किसका है। धानापुर की जनता का या सिर्फ समिति का। समिति के संरक्षक होने के नाते यह उनकी जवाबदेही बनती है कि वह बताएं कि धानापुर की आम जनता अपने शहीदों का दर्शन करने उन्हें नमन करने स्मारक में क्यों नहीं जा सकती। वो भी छब्बीस जनवरी के दिन जबकी तिरंगा के चढऩे से लेकर उतरने तक आम जनता कभी भी पार्क में जा सकती है। समिति जिस अधिकार से ताला बंद कर सकती है उसी अधिकार के तहत पार्क का ताला खोलने व वहां रहने की जवाबदेही भी
Related Articles
चंदौली। उत्तर प्रदेश दिवस पर होगा विविध कार्यक्रम
Post Views: 283 चंदौली। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा दुहन के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस 2023 मनाए जाने के संबंध में विकास भवन सभागार में बैठक संपन्न हुई। शासन के निर्देशानुसार 24 से 26 जनवरी 2023 तक उत्तर प्रदेश दिवस को भव्य रुप से मनाए जाने हेतु तैयारियों के […]
चंदौली। गांव के विकास में प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका – रमाशंकर
Post Views: 449 चकिया। स्थानीय नगर स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में सावन के प्रथम सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रदेश के अतिरिक्त ऊर्जा राज्यमंत्री तथा चंदौली जनपद के प्रभारी मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्राम प्रधानों से वार्ता की। प्रभारी मंत्री सोमवार को स्थानीय खंड विकास कार्यालय […]
चंदौली।पोस्ट आफिस में विभिन्न समस्याओं से उपभोक्ता परेशान
Post Views: 471 मुगलसराय। स्थानीय पोस्ट आफिस में एक समस्या खत्म नहीं हो रही है कि दूसरी समस्या खड़ी हो जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। इस बाबत पोस्टमास्टर से पूछने पर ऊपर से ही आने वाली दिक्कतों का हवाला देकर पल्ला झाडऩे का काम किया जाता है। परन्तु […]