चहनियां। देश में महामारी का समय चरम पर है। शासन प्रशासन कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष बल देने की बात हर रोज दोहरा रहा है। उसके बाद भी अधिकारी समस्याओं के निस्तारण के बाबत उदासीनता बरते रहे हैं। अधिकारियों को साफ-सफाई व अन्य समस्याओं के निराकरण का फरमान तो सुनाया जाता है लेकिन मातहत कितना पालन करते हैं आम जनता ही बता सकती है। स्थानीय कस्बा में जगह जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है, नालियां बजबजा रही है, पास स्थित शनि देव मन्दिर पर दर्शन करने वाले लोग परेशान है। चहनियां कस्बा में शनिदेव मन्दिर, बिद्युत उपकेंद्र व खण्डवारी डिग्री कालेज के पास कूड़े का अंबार लगा हुआ है। वही नालियां बजबजा रही है । यही नही चौराहे के पास शिव मंदिर के बगल में ट्रांसफार्मर के पास हर मार्ग पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। साफ सफाई के अभाव में चारो मार्ग पर नालियां जाम है । जिसे साफ कराये बिगत तीन वर्ष के ऊपर हो गया है। जिसके कारण नाबदान का पानी भी किसी तरह से बहता है। यह कितनी बड़ी बिडम्बना है कि पूरे ब्लाक में कुल 222 सफाई कर्मी मौजूद है । जो अधिकारियो की सेवा करने में लगे है। दर्शन पूजन करने वाले लोग कूड़े के ढेर से होकर मंदिरों पर दर्शन पूजन करने जाने को मजबूर है। कस्बावासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र सफाई कराने की मांग किया है।
Related Articles
चंदौली। पीएम के सुरक्षा चूक को लेकर फूंका पुतला
Post Views: 507 सकलडीहा। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सुरक्षा में चूक को लेकर देश के लोगों में आक्रोश है। गुरूवार को भाजपा नेता कृष्णानंद पांडेय के नेतृत्व में सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की भाजपा […]
चंदौली:शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार पर आयोग सख्त
Post Views: 405 चन्दौली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार जहाँ शौचालय का निर्माण करवा रही है वही कुछ भ्रष्ट अधिकारी पूरी योजना को पलीता लगा रहे है। लापरवाह अधिकारियों के चलते सरकार की कल्याणकारी योजनाएं वास्तविक धरातल पर फलीभूत होने से पहले ही दम तोड़ दे रही है। कुछ ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत […]
चन्दौली। सुहागिनों ने पतियों की दीर्घायु के लिए रखा व्रत
Post Views: 690 चन्दौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने हरतालिका तीज पूरी श्रद्घा के साथ निर्जल व्रत रख भगवान शिव की अराधना कर पतियों के दीर्घायु के लिए कामना किया। तीज को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। महिलाएं एक दो दिन पूर्व से ही तीज की तैयारी में जुट गयी […]