Latest News नयी दिल्ली रांची

झारखंड पहुंचकर असम CM कर दिया ऐसा दावा, जिसने बढ़ाई JMM और कांग्रेस की टेंशन!


रांची। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि झारखंड कांग्रेस के 12 से 14 विधायक उनसे संपर्क कर रहे हैं, लेकिन सबको भाजपा में नहीं लिया जा सकता।

इसी तरह झामुमो के भी दो तीन लोग संपर्क में हैं। हिमंत ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता झारखंड भाजपा के नेताओं के प्रति है। इसलिए दूसरे दल के लोगों से संपर्क होने के बाद भी उन्हें अपनी पार्टी में नहीं ले रहे हैं। हिमंत ने सोमवार को रांची एयरपोर्ट पर संवाददाताओं के सवालों के जवाब में ये बातें कहीं।