Latest News उत्तराखण्ड

पति को फंसाने के लिए पत्‍नी की शर्मनाक हरकत, मासूम को बनाया हथियार; पुलिस से बोली- ‘बाप ने बेटी से दुष्कर्म किया’


हल्द्वानी। Uttarakhand Crime News: बनभूलपुरा में एक महिला को अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म की झूठी सूचना देना महंगा पड़ गया। पुलिस ने महिला का पुलिस एक्ट में चालान किया। हिदायत भी दी दोबारा ऐसी हरकत करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पता चला कि महिला की उक्त व्यक्ति के साथ दूसरी शादी हुई है। पति से झगड़ा होने पर सबक सिखाने के लिए महिला ने दुष्कर्म की कहानी गढ़ी थी। देखा जाए तो दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में कई बार निर्दोष को सजा भुगतनी पड़ जाती है।