बभनी(सोनभद्र)। बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर गुरूवार को तेज रफ्तार से आ रही बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार रामबली 24 पुत्र हरिकिसुन और छोटू 23 पुत्र रामसिंह निवासी आसनडीह दोनों घर से बभनी आ रहे थे। जब मधुघूटरा के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और दोनों लोग दूर जा गिरे। गिरने के बाद दोनों को गंभीर चोटें आईं। घटना होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पीआरबी और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल घटनास्थल पर पहुंच गए और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गये। चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया लेकिन पैर टूट जाने व गंभीर चोट लगने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
————–




