दुलहीपुर। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत महादेवपुर गांव में अल सुबह साइकिल से पड़ोस के गांव में अरबी और उर्दू ट्यूशन पढ़ाने जा रहे एक शिक्षक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर अग्रीम कार्रवाई में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेवपुर गांव निवासी हाफिज साबिर अहमद 35 वर्ष गुरुवार को रोज की तरह सुबह घर से पड़ोस के गांव पथरा में अरबी और उर्दू पढ़ाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही सेंट मेरी स्कूल के पास पहुंचा पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत हो जायेगी। घटना की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक को दो बेटे व दो बेटी हैं। लोगों ने बताया कि साबिर उर्दू पढ़ाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। हर रोज की तरह आज भी बच्चों को तालीम देने के लिए साइकिल से जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन से उन्हें दबा दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हाफिज की मौत की जानकारी सुनकर महादेवपुर गांव में सन्नाटा छा गया। और सभी ग्रामीण सन रह गए। मृतक के भाई रजाक की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Related Articles
चंदौली।सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
Post Views: 22 मुगलसराय। अमरनाथ जायसवाल मोनू के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की बाइक रैली निकली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगर एवं वार्ड के सर्व समाज के लोग उपस्थित हुए और मुग़लसराय बाज़ार सहित अलीनगर एवं विभिन्न वार्डों में रैली करते हुए चकिया चौराहें पर पूर्व विधायक स्वर्गीय गंजी प्रसाद जी के प्रतिमा […]
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 71 फीसद से ज्यादा मतदान
Post Views: 13 लखनऊ, उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत सोमवार शाम छह बजे तक 71.56 फीसद मतदान हुआ। मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार दूसरे चरण के 20 जिलों में पंचायत चुनाव में मतदान का प्रतिशत 71.56 रहा। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) […]
Breaking Hindi Today: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले सीएम शिवराज सिंह चौहान, इंवेस्टर समिट का दिया निमंत्रण
Post Views: 11 नई दिल्ली, । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि एमपी सरकार की सुशासन की पहल और उनकी परिवर्तनकारी योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव कैसे ला रही हैं, इस पर चर्चा की गई। इसके अलावा […]




