Latest News नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

भूपेंद्र हुड्डा के रोहतक, चौटाला के गढ़ सिरसा को नहीं भेद पाई भाजपा; नूंह में भी मुरझाया रहा कमल


चंडीगढ़। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पहली बार रिकॉर्ड 48 सीटें जीती हैं। इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गृह जिले रोहतक, चौटाला परिवार के गृह जिले सिरसा और मुस्लिमों के गढ़ नूंह को भाजपा नहीं भेद पाई। फतेहाबाद और झज्जर सहित पांच जिलों में भाजपा का खाता नहीं खुल पाया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का कीर्तिमान बनाया है। पार्टी ने पहली बार 48 सीटें जीती हैं। इसके बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गृह जिला रोहतक चौटाला परिवार का गढ़ सिरसा और मुस्लिम बहुल नूंह जिले में कमल नहीं खिल सका। बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 कांग्रेस को 37 सीटें मिली है।

पिछले चुनाव में इन जिलों में नहीं खिल पाया था कमल

पिछले विधानसभा चुनाव में भी चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, सिरसा और नूंह में कमल नहीं खिल पाया था। भाजपा के साथ सीधी टक्कर में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी पांच जिलों करनाल, पानीपत, चरखी दादरी, रेवाड़ी और गुरुग्राम में खाता नहीं खोल पाई। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के हाथ कैथल, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम और पलवल में खाली रहे थे।