पिपरवार :पिपरवार थाना क्षेत्र के जरा टोंगरी गांव में 25 अक्टूबर की रात फुटबॉल खिलाड़ी मुनेश्वर गंझु उर्फ मलिंगा की हुई निर्मम हत्या का खुलासा पिपरवार पुलिस ने कर लिया है।पिपरवार पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए इसमें शामिल चार आरोपी को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया है। पिपरवार थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर टंडवा एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी मृतक मुनेश्वर का छोटा भाई बासुदेव गंझु है।बासुदेव गंझु अपने दोस्त और दोनो साला के साथ मिलकर 25 अक्टुबर की रात मुनेश्वर उर्फ मलिंगा की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दिया था।एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि मुनेश्वर के पिता कोलेश्वर गंझु सीसीएल के अशोक परियोजना मे काम करता था,पिछले महीने कोलेश्वर गंझु की सड़क दुर्धटना मे मौत हो गई थी, जिसके बाद पिता के बदले मिलने वाली नौकरी का मुनेश्वर उर्फ मलिंगा दावेदार था।नौकरी को लेकर दोनो भाईयो मे विवाद चल रहा था और इसी को लेकर बासुदेव ने एक साजिश के तहत अपने एक करीबी दोस्त व दोनो साला के साथ मिलकर मुनेश्वर उर्फ मलिंगा की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी।घटना के बाद टंडवा एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया।टीम के द्वारा हत्या मे शामिल एक नाबालिक सहित चार आरोपी को गिरफतार कर चतरा जेल भेज दिया।पिपरवार थाना मे कांड संख्या 46/21 धारा 302/34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया है।गिरफतार आरोपी मे बासुदेव गंझु पिता स्व. कोलेश्वर गंझु साकिन कुटकी थाना पिपरवार,प्रकाश कुमार गंझु पिता स्व. सोहर गंझु साकिन मालहन थाना चंदवा, मुकेश कुमार गंझु पिता झंडु गंझु साकिन जरी बसिया थाना बालुमाथ का नाम शामिल है। छापेमारी दल मे इंस्पेक्टर मनोहर करमाली,पिपरवार थाना प्रभारी गोविदं कुमार, अवर निरीक्षक कमलेश तिर्की,कन्हैया कुमार यादव, अरुण टोप्पो,उपेन्द्र कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
Post Views: 402 रांची, । भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर प्रहार करते हुए कहा है कि झारखंड जल रहा है और राजा सीटी बजाये, ये तो हम संताल-आदिवासियों के डीएनए का पार्ट कहीं से भी नहीं है। सच कहा गया है कि पूत के पांव पालने में ही […]
Post Views: 472 नगर आयुक्त ने बिरसा मुण्डा स्मृति संग्रहालय की साफ-सफाई का किया निरीक्षण रांची। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने शुक्रवार को जेल मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुण्डा स्मृति संग्रहालय सह उद्यान की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। 15 नवम्बर को झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर इस उद्यान का उद्घाटन किया जाएगा। यह उद्यान […]
Post Views: 527 झारखंड की छुटनी देवी नौ को पद्मश्री से होंगी सम्मानित रांची। झारखंड की छुटनी देवी नौ नवंबर को पद्मश्री से सम्मानित होंगी। जानकारी के अनुसार छुटनी देवी पद्मश्री अवार्ड पाने के लिए सोमवार की शाम दिल्ली रवाना हो गयी हैं। छुटनी देवी के साथ उनके पुत्र और पुत्रवधू भी दिल्ली गए हैं। […]