रांची

सहायक पुलिसकर्मियों के समर्थन में आए मित्र और परिजन, किया प्रदर्शन


सहायक पुलिसकर्मियों के समर्थन में आए मित्र और परिजन, किया प्रदर्शन
रांची। एक तरफ रांची के मोरहाबादी मैदान में 2200 सहायक पुलिसकर्मी आंदोलन कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर जिला मुख्यालयों में उनके परिजन और साथी भी धरना दे रहे हैं। झारखंड के सभी 12 जिला मुख्यालय में सहायक पुलिस कर्मियों के समर्थन में गुरुवार को उनके परिजनों और मित्रों ने धरना के साथ-साथ सड़कों पर प्रदर्शन किया। सहायक पुलिस कर्मियों का कहना है कि जब तक इनकी मांगें पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि झारखंड के 12 जिलों में संविदा पर बहाल 2200 सहायक पुलिसकर्मी अपनी मांगों को लेकर मोरहाबादी मैदान में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ हुए है। मौके पर सहायक पुलिसकर्मी की ओर से विवेकानंद ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगो में सहायक पुलिस कर्मियों को झारखंड पुलिस में समायोजित करने, पुलिस की तरह अवकाश देने और वेतनमान में वृद्धि करना शामिल है। मालूम हो कि नक्सल प्रभावित जिलों में संविदा पर 2200 सहायक पुलिसककर्मी को बहाल किया गया था। संविदा पर बहाल हुए पुलिसकर्मियों की मांग नहीं माने जाने से नाराज सहायक पुलिस कर्मी 27 सितंबर से धरना पर बैठे हैं। जबकि पिछले साल 12 सितंबर 2020 से 23 सितंबर 2020 तक मोरहाबादी मैदान में आंदोलन किया था।