कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में गुरुवार को नौवां दिन है। 85वें दिन उज्जैन के पास सुरासा से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू हुई। आज राहुल के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी चल रही हैं। आज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता करीब 21 किमी. का सफर तय करेंगे।शुक्रवार को यात्रा आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी। यहां से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होगी। राहुल के स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए हैं। यात्रा घट्टिया होती हुई घोंसला पहुंचेगी। उधर यात्रा को लेकर राजस्थान पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। यात्रा की तैयारी और तरीका देखने उनकी एक टीम मध्यप्रदेश आई है। दो दिन बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश करेगी।भारत जोड़ो यात्रा के कम्यूनिकेशन हेड जयराम रमेश ने कहा- सिंधिया ने कांग्रेस इसलिए छोड़ी क्योंकि वे केंद्रीय मंत्री का पद और सफदरजंग में बंगला लेना चाहते थे। कर्ज माफी और संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति का आरोप सिर्फ बहाना था। MP सरकार की बाधा के बावजूद हमारी यात्रा बहुत सक्सेस हो रही है। कहीं पोस्टर हटवाए तो कहीं एफआईआर की गई।जयराम रमेश ने कहा- 19 दिसंबर को राजस्थान के अलवर में राहुल गांधी की सभा होगी। कंटेनर को सर्विसिंग की जरूरत पड़ रही है, इसलिए दिल्ली में 3 से 4 दिन का ब्रेक रहेगा। 26 जनवरी से पहले यात्रा कश्मीर पहुंच जाएगी।यात्रा अपने पहले पड़ाव नजरपुर पहुंची। यहां लंच ब्रेक लिया। यात्रा 13 किलोमीटर चल चुकी है। यहां से घट्टिया बस स्टैंड से रवाना होगी।भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पावर्षा से स्वागत किया गया। निपानिया गोयल में टी ब्रेक के बाद यात्रा आगर की ओर रवाना हुई।भारत जोड़ो यात्रा का जेथल में पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया।
Related Articles
G20 देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए आज रवाना होंगे स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया
Post Views: 571 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज चार दिन के दौरे पर इटली की राजधानी रोम के लिए रवाना होंगे। वो यहां G20 देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है। मनसुख मंडाविया 7 सितंबर तक रोम में रहेंगे। बता […]
West Bengal Panchayat Election Result :कहीं बमबाजी तो कहीं मतपेटियों पर फेंकी गई स्याही मतगणना के दिन ऐसा रहा अबतक का माहौल
Post Views: 325 पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की आंधी में विपक्ष उड़ गया है। टीएमसी ने अब तक ग्राम पंचायत की एक हजार से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान कुछ जगहों से अशांति की भी […]
Bihar: सुधाकर सिंह पर कार्रवाई तय, तेजस्वी यादव बोले- महागठबंधन के नेतृत्व पर सवाल बर्दाश्त नहीं
Post Views: 207 सारण। सारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में सोमवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव एक बार फिर राजद विधायक सुधाकर सिंह की बयानबाजी के खिलाफ सख्त दिखे। तेदस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के नेतृत्व को लेकर किसी तरह का सवाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। […]