सतना जिले के नादान देहात थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पहले दलित महिला को ढाबे पर बंधक बनाया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस अपराध के मुख्य आरोपी ढाबा मालिक, कुक और एक कर्मचारी है। किसी तरह महिला आरोपितों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने पति को सारी आपबीती सुनाई। पति ने नादन देहात थाने में मामला दर्ज कराया। बता दें कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, उसका पति से झगड़ा हुआ था और गुस्से में वो घर छोड़कर पैदल ही अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकल गई। रास्ते में महिला को भूख लगी तो वो खाने के लिए एक ढाबे पर रूक गई। महिला को अकेला पाकर ढाबा संचालक ने मौके का फायदा उठाया और रोटी खिलाने के बहाने से उसके साथ दुष्कर्म किया।पुलिस के मुताबिक, महिला सतना जिले की तहसील मैहर की रहने वाली है। महिला अपने पहले पति को छोड़कर दूसरे पति के साथ रह रही थी। 20 नवंबर को पति के साथ झगड़ हुआ था। गुस्से में आकर महिला दोपहर 12 बजे अपना घर छोड़कर पैदल ही अपनी बहन के घर जाने के लिए निकल गई। शाम 6 बजे महिला कंचन ढाबे में खाने के लिए रूकी, जहां उसके साथ तीनों आरोपी ने मिलकर दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया।ढाबे में खाना खाने के बाद जब महिला जाने लगी तो तीनों आरोपियों ने रात होने का बहाना कर उसे रोक लिया। पैदल चलने के कारण महिला काफी थक गई थी और इस वजह से वो भी रूकने के लिए मान गई। महिला ने पुलिस को बताया कि सनी उसको एक कमरे में ले गया और कमरा बंद कर दिया।रात 11 बजे वह कमरे में घुसा और जान से मारने की घमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि दोपहर को महिला से ढाबे का काम कराया जाता था और रात को उसके साथ ढाबे के कर्मचारी दुष्कर्म करते थे। 23 नवंबर को ढाबे में खाना बनाने वाले लल्लू यादव ने सनी साकेत के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इसके 3 दिन बाद ढाबे के मालिक राजेंद्र प्रसाद पटेल ने भी महिला के साथ गंदा काम किया।सभी ने महिला को धमकी दी की अगर उसने पुलिस को बताने की कोशिश की तो उसे जान से मार देंगे। 13 दिसंबर को जब ढाबे पर कोई नहीं था, इसी का मौका पाकर महिला ढाबे से भाग निकली और सीधे मैहर पहुंची। इसके बाद पति को आपबीती बताई। पति के साथ थाना नादन देहात पहुंचकर मामला दर्ज कराया। बता दें कि महिला के पति ने मैहर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आसपास के इलाके में पत्नी की तलाश भी की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। दुष्कर्म के बाद महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। महिला ने पुलिस को बताया कि होटल में बंधक बनाए रखने की वजह से वह तनाव में है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Articles
PM नरेंद्र मोदी ने की महत्वाकांक्षी लेखकों के लिए युवा योजना की घोषणा
Post Views: 673 नयी दिल्ली : दुनिया के नक्शे पर युवा आबादीवाले देशों में भारत सबसे ऊपर है. राष्ट्र निर्माण में युवा क्षमताओं के लिए ढेर सारी संभावनाएं हैं. अर्थव्यवस्था की मजबूती में जनसांख्यिकीय लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा रचनात्मक लेखकों से ”एक भारत, श्रेष्ठ भारत” में सलाह देने के इरादे से […]
Tripura Election : पहले बम धमाकों से गूंजता था पूर्वोत्तर, अब सुनाई देती है विकास की आवाज- अमित शाह
Post Views: 324 अगरतला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अगरतला में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कम्युनिस्ट, कांग्रेस और मोथा पार्टी तीनों मिले हुए हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट तो […]
Bihar : सारण के बाद सिवान में जहरीली शराब से 5 की मौत, विधानसभा में बोले नीतीश- नहीं देंगे मुआवजा
Post Views: 328 सिवान। बिहार के सारण में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं है कि पड़ोसी जिला सिवान में अब पांच लोगों की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि छपरा बार्डर से सटे सिवान के भगवानपुर प्रखंड के ब्रह्मस्थान गांव में जहरीली शराब से 5 […]