अलीगढ़

अखिलेश महा पंचायत में बोले प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा, दिन में दुष्कर्म और रात में गांजा


अलीगढ। कृषि कानून के विरोध में शुक्रवार को टप्पल में आयोजित किसान पंचायत में प्रदेश सरकार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने किसानों को न्याय दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीएम कमाल के हैं। बहुत सी चीजें उन्हेें समझ नहीं आतीं। सपा ने लैपटाप बांटे थे। हो सकते हैं अभी भी गांवों में चल हों। सपा ने इसलिए लैपटाप बांटे, क्योंकि हम लैपटाप चलाना जानते हैं। सीएम योगी ने इसलिए नहीं बांटे, क्योंकि वह नहीं जानते। उन्हें लाल टोपी से बहुत तकलीफ है, लेकिन सुना है जब से समाजवादियों ने जवाब दे दिया तब से लाल टोपी नहीं बोलते।
उन्‍होंने कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि आज किसानों के आंदोलन को 100 दिन हो चुके हैं लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा। मुझे भरोसा है कि किसान, नौजवान जब तक संघर्ष करता रहेगा तब तक कानून खत्म नहीं हो जाते। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों को भरोसा दिलाया कि यह लड़ाई आपकी है लेकिन सपा आपके साथ खड़ी है, क्योंकि इससे भारत का भविष्य जुड़ा है। यदि अन्न पैदा नहीं होगा तो बताओ हम कितने दिन जीवित रहेंगे?