देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय ने रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार की परेड की सलामी ली। तत्पश्चात निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षीयों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाया गया। तत्पश्चात उन्होंने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी, मनोरंजन कक्ष, जिला मेस, स्टोर, आरटीसी मेस आदि का निरीक्षण किया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिया। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।
Related Articles
नये यूपी में अपराध कत्तई स्वीकार नहीं-मुख्यमंत्री
Post Views: 1,030 ७२.७८ करोड़ रुपये की परियोजना का योगी ने किया लोकार्पण गोरखपुर (आससे.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के बाद का नया उत्तर प्रदेश अपराध को कतई स्वीकार नहीं करता है। यदि किसी ने यहां अपराध करने की जुर्रत की तो उसे हर हाल में उसकी कीमत भी चुकानी होगी। वह […]
Mission 2024 में जुटी BJP ने यूपी में किया बड़ा फेरबदल, लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों के प्रभारी बदले;
Post Views: 2,963 लखनऊ। तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा ने अब लोकसभा चुनाव 2024 की ओर फोकस किया है। इसके लिए पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर बदलाव किया है। लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई जिलों के प्रभारियों का बदलाव किया है। भाजपा […]
UP : वार रूम में परिवर्तित हुआ गोरखनाथ मंदिर का हिंदू सेवाश्रम
Post Views: 1,647 गोरखपुर, कोई प्रचार सामग्री के गंतव्य तक पहुंचने की चिंता में लगा है तो कोई कार्यकर्ताओं को जनता के बीच भेजने की। किसी की चिंता मतदाता सूची से मतदाता पर्ची को सहेजने को लेकर है। चिंता से ही कार्य करने की ऊर्जा मिल रही है। रही-सही कसर एलईडी स्क्रीन पर चल रहे […]




