Latest News नयी दिल्ली बिजनेस राष्ट्रीय

अब किसान भी कर सकेंगे बिजनेस जूट की खेती से हो रही मोटी कमाई; पढ़िए इस बारे में सभी डिटेल


नई दिल्ली, : छोटा ही सही, लेकिन अपना बिजनेस अपना होता है। आज जो हम आपको बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं उससे आप अच्छी कमाई निकाल पाएंगे। अगर आप किसान है तो आज हम आपको जूट की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं।

केंद्र सरकार जूट की खेती को बढ़ावा दे रही है। आपको बता दें कि सरकार ने हाल ही में जूट की कीमतों में 6 फीसदी का इजाफा किया था, जिसके बाद आप इसकी खेती से आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। किसान अगर इसकी खेती से कमाई करना चाहते हैं तो गेहूं और सरसों की कटाई के बाद मार्च से अप्रैल के बीच ही जूट की बुवाई कर सकते हैं।

देश में कहां होती है जूट की खेती?

भारत की मिट्टी अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग पाई जाती है, यही वजह है कि कोई एक फसल कुछ जगहों पर अच्छी होती है जिससे ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। जूट एक ऐसी फसल है, जिसकी खेती ईस्टर्न इंडिया (पूर्वी भारत) की तरफ ज्यादा होती है।

राज्य की बात करें तो पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, असम, यूपी और मेघालय में जूट की खेती की जाती है। तकरीबन 100 जिले ऐसे हैं जिनमें जूट की खेती की जाती है।

किन देशों में होती है जूट की खेती?

दुनिया में जितना जूट का उत्पादन होता है, उसका 50 फीसदी हिस्सा भारत पूरा करता है। भारत के अलावा जूट की खेती बांग्लादेश, चीन और थाईलैंड में भी होती है।

क्या होता है जूट?

जूट फाइबर एक प्रकार का प्लांट फाइबर होता है जो व्यापक रूप से मजबूत और मोटे धागों में काते जाने की क्षमता के लिए जाना जाता है। इसके रेशे नैचुरली नरम, लंबे और चमकदार होते हैं। व्यावसायिक रूप से, जूट को सबसे सस्ती और आर्थिक संयंत्र फाइबर (कपास फाइबर के साथ) में से एक माना जाता है।