News TOP STORIES झारखंड नयी दिल्ली रांची राष्ट्रीय

आज शाम 5 बजे CM पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन; चंपई सोरेन को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी


वहीं, इससे पहले हेमंत सोरेन आईएनडीआईए के शीर्ष नेताओं के साथ आज दोपहर राजभवन पहुंचे। राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का आमंत्रण दे दिया है। हेमंत सोरेन के साथ उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्य भी शपथ ले सकते हैं।

4 Jul 20243:31:32 PM

तीसरी बार CM पद की शपथलेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। तथाकथित जमीन घोटाले मामले में जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

4 Jul 20243:20:04 PM

इरफान अंसारी को बनाया जा सकता है मंत्री

झारखंड से कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस नेता इरफान अंसारी को मंत्री बनाया जा सकता है।

4 Jul 20243:15:26 PM

चंपई सोरेन को मिल सकता है कोई बड़ा पद

जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन को मंत्रिमंडल में शामिल न कर, उन्हें कोई बड़ा पद दिया जा सकता है। बता दें कि हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था।

4 Jul 20243:14:09 PM

हेमंत सोरेन शाम 5 बजे लेंगे CM पद की शपथ

जमीन घोटाले में कोर्ट से जमानत मिलने के बाद हेमंत सोरेन फिर से सियासी पारी खेलने जा रहे हैं। वह आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।