Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

आतंकी हमलों के बीच उधमपुर में मोर्टार सेल मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ता ने तवी नदी पर किया निष्क्रिय


उधमपुर। जम्मू में आतंकी हमलों के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है। उधमपुर जिले के मियां बाग इलाके में पुराना मोर्टार शेल मिलने से हड़कंप मच गया है। आज (सोमवार) सुबह मंदिर के पास खेत में मोर्टार शेल बरामद हुआ है। पुलिस टीम को तुरंत इसकी सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची टीम ने मोर्टार को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस ने गोला बरामद कर लिया है। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

कैसे खेत में पहुंचा मोर्टार सेल

धार रोड से पुराना जंग लगा शेल बरामद किया गया है। पुलिस ने इसे तवी नदी के तट पर निष्क्रिय कर दिया है। वहीं, पुलिस इस जांच में जुट गई है कि कैसे यह मोर्टार शेल खेत में पहुंचा है? हालांकि, बड़ी अनहोनी टल गई है। मोर्टार सेल के फटने से बड़ी क्षति हो सकती थी।