Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

इमरान खान ने रैली के दौरान फिर भारत की तारीफों के बांधे पुल


इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर भारत की तारीफ के पुल बांधे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर पश्चिमी देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाए है। लेकिन भारत ने रूस से तेल का आयात जारी रखा है। जिसको लेकर इमरान खान ने कहा कि भारत ने यह फैसला देश के लोगों की बेहतरी के लिए किया है।

लाहौर में एक जनसभा में बोलते हुए, इमरान खान ने कहा कि ‘भारत, अमेरिका का रणनीतिक साझेदार है, लोकिन वो रूस से तेल आयात कर रहा है। भारत ने साफ कहा है कि उसका फैसला उनके लोगों की बेहतरी पर आधारित है। लेकिन हमारी विदेश नीति के लिए है अन्य लोगों का हित जरूरी है।’ इससे पहले मार्च के महीने में भी इमरान खान ने माना था कि भारत की विदेश नीति स्वतंत्र है और लोगों की भलाई के लिए है।