Latest News करियर राष्ट्रीय

एसएससी ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का रिवाइज्ड कैलेंडर किया जारी


नई दिल्ली, । SSC Revised Calendar 2022-23: एसएससी ने शैक्षणिक सत्र 2022-2023 में आयोजित होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग ने साल 2022 और 2023 में होने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन कब जारी हो जाएगा। आयोग ने नोटिफिकेशन में बताया है कि, सीजीएल, सीएचएसएल, दिल्ली पुलिस एमटीएस, एसएससी जीडी कांस्टेबल सहित विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी और कब खत्म होगी। इसके साथ ही आयोग इन पदों के लिए परीक्षाएं कब होंगी। ऐसे में इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2022

(Combined Graduate Level Examination, 2022) परीक्षा के लिए 10 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया जएगा। इसके साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन करने की लास्ट 10 अक्टूबर, 2022 है। वहीं इस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम दिसंबर में आयोजित किया जाएगा। वहीं एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा और आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। इसके साथ ही यह परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।