बता दे कि जबलपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर संकल्प सिंह परिहार का आम का बगीचा है। यहां आम के बेहतरीन किस्म जैसे मल्लिका और परी विदेशी वैरायटी के आम की भी खेती करते है। उन्होंने दुर्लभ किस्म के पौधों का अनोखा कलेक्शन तैयार किया है। उनके उगाए किस्म के आम को खरीदने और उनके बगान को देखने कई लोग आते हैं। उनके बगीचे में आम के हजारों पेड़ हैं। किसान संकल्प सिंह परिहार ने बताया कि हमारे बगीचे में करीब 52 किस्म के आम हैं। रात में सुरक्षा का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। जिसके लिए डॉग सबसे बेहतर विकल्प हैं।
