Latest News नयी दिल्ली मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

किसान ने बगीचे में उगाया दुर्लभ आम, 24 घंटे सुरक्षा में तैनात रहते हैं गार्ड्स और 12 डॉग,


जबलपुर, मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक किसान अपने बगीचे में दुर्लभ प्रजाति के आम की खेती किया है। आम इतना खास है कि इसकी सुरक्षा के लिए किसान के बगीचे आधा दर्जन गार्ड्स और डॉग तैनात रहते है। आम की कीमत भी लाखों में है। जबलपुर के चरगवां रोड पर जापानी किस्म का यह आम उगाया गया है जिसका नाम टाइयो नो टमैंगो (taiyo no tamago mango plant) है। आम की खेती करने वाले संकल्प सिंह परिहार का कहना है कि इस आम के किस्म की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा है।

बता दे कि जबलपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर संकल्प सिंह परिहार का आम का बगीचा है। यहां आम के बेहतरीन किस्म जैसे मल्लिका और परी विदेशी वैरायटी के आम की भी खेती करते है। उन्होंने दुर्लभ किस्म के पौधों का अनोखा कलेक्शन तैयार किया है। उनके उगाए किस्म के आम को खरीदने और उनके बगान को देखने कई लोग आते हैं। उनके बगीचे में आम के हजारों पेड़ हैं। किसान संकल्प सिंह परिहार ने बताया कि हमारे बगीचे में करीब 52 किस्म के आम हैं। रात में सुरक्षा का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। जिसके लिए डॉग सबसे बेहतर विकल्प हैं।