Post Views:
1,182
नई दिल्ली,। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को गुजरात दौरे पर जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह 27 नवंबर की शाम को गुजरात जाएंगे और उनके 28 नवंबर की रात या 29 नवंबर की सुबह लौटने की संभावना है। इस महीने की शुरुआत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वाराणसी का भीदौरा किया था और भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। गौरतलब है कि राज्य में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात में पिछले दो दशक से अधिक समय से सत्ता में रही भाजपा ने पिछले महीने हुए उपचुनाव में सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की है।
182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए चुनाव 2022 में होने हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं।





