पटना

गया: महिला ने दिया विकृत बच्चे को जन्म, ससुराल वालों ने घर रखने से किया इंकार


कोंच (गया)। कहते हैं विपत्ति आती है तो व्यक्ति चारों तरफ से घिर जाता है और अपने भी पराए जैसा व्यवहार करने लगते हैं। ऐसा ही हालत प्रखंड के धरहरा के टोला के रहने वाले कपिल चौधरी की पुत्री गुड्डी देवी के साथ हो रही है। पहले बच्ची के जन्म के बाद पति ने घर से निकाला, वहीं दूसरा बच्चा विकृत चेहरे का जन्मा है, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है

प्राप्त जानकारी के अनुसार धरहरा विगहा के रहने वाले स्वर्गीय कपिल चौधरी की पुत्री गुड्डी देवी की शादी 4 वर्ष पूर्व उपहारा थाना क्षेत्र के जखौरा गांव के धीरज चौधरी के साथ हुई थी। जिसके बाद गुड्डी देवी के पुत्री जन्म के कुछ समय बाद ससुराल बाले घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वह मैके में भाई के साथ रह रही थी। गुड्डी देवी देवी बुधवार की सुबह एक बच्चे को जन्म दिया जो जन्मजात विकृति अवस्था में दिख रहा है। बच्चे का चेहरा विकृत है। वही सर पर एक बड़ा सा ट्यूमर दिख रहा है।

जन्म के उपरांत परिवार वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को जानकारी दिया। लेकिन ससुराल पक्ष मां बच्चे और बच्ची को अपनाने से इंकार कर रहे हैं।  विकृत बच्चे के जन्म के बाद इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और देखने वालों की लगातार भीड़ उमड़ रही है। ग्रामीणों में गुड्डी देवी की अवस्था पर लोग बीच में काफी चर्चा है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। भाई किसी प्रकार तत्काल उसका बोझ उठा रहे हैं। लेकिन भविष्य को लेकर सभी चिंतित है।