News TOP STORIES नयी दिल्ली पंजाब राष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा में शामिल हुए मनजिंदर सिंह सिरसा,


 नई दिल्‍ली। शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा द‍िया। इसके कुछ घंटों बाद ही वह दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से स‍िरसा की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। इससे अकाली दल के लिआ बड़ा झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है क‍ि स‍िरसा के भाजपा शामिल होना पंजाब में अगले साल होने वाले चुनाव में यह भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सि‍रसा पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन से दो बार के पूर्व विधायक रहे हैं। वह केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत, धर्मेंद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

सिरसा के अलावा अकाली दल में रह चुके परमिंदर सिंह बराड़ भी भाजपा में शामिल हो गए। अकाली दल की छात्र विंग एसओआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके परमिंदर सिंह बराड़ कुछ दिन पहले ही अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे, मगर बुधवार को उन्होंने फिर पलटी मारते हुए भाजपा में शामिल हो गए।